Ajab GazabDharamIndiaTrendingViral

वास्तु टिप्स: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आती है दरिद्रता

वास्तु टिप्स: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आती है दरिद्रता
वास्तु टिप्स: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आती है दरिद्रता

Vastu Tips For Kitchen:  वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में चीजों को रखने की सही दिशा और स्थान बताया गया है। कौन सी चीज कहां और क्या रखनी चाहिए इसका महत्व है। इन चीजों से हमारा भाग्य जुड़ा होता है जिसका असर हमारे घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखी कुछ चीजें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। किचन हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। यहां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा भी निवास करती हैं और उनके आशीर्वाद से हमें अन्न मिलता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में किचन और उसमें रखी चीजों की देखभाल के लिए कई महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। हमें इनका पालन करना चाहिए और इनका पालन न करने से घर में दरिद्रता, आर्थिक स्थिति खराब होना और कलह हो सकती है।

इसलिए हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमें अपने रसोईघर में क्या रखना चाहिए। आइये जानते हैं कि रसोईघर में क्या नहीं रखना चाहिए,

घर के किचन में न रखें ये चीजें-

  • रसोई में कभी भी टूटे हुए बर्तन न रखें। अगर कोई खाने-पीने के लिए टूटे हुए बर्तनों का इस्तेमाल करता है तो ऐसा करना उस व्यक्ति के लिए दुर्भाग्य ला सकता है।
  • झाड़ू को कभी भी अपने रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि झाड़ू को रसोईघर में सही स्थान पर रखा जाए। इसे गलत स्थान पर रखने से व्यक्ति के बनते काम बिगड़ सकते हैं और व्यक्ति गरीब हो सकता है।
  • प्लास्टिक के बर्तन भी रसोई में नहीं रखने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनते हैं, इनकी जगह हमें स्टेनलेस स्टील, लकड़ी और अन्य प्रकार के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए जो नकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के रसोईघर के अंदर कभी भी मंदिर स्थापित नहीं करना चाहिए क्योंकि रसोईघर में सामान इधर-उधर बिखरा रहता है और गंदे बर्तन भी रखे रहते हैं जिससे मंदिर और उसमें रखी मूर्ति का अनादर होता है।
  • रसोईघर में दर्पण रखने से उस स्थान का वास्तु खराब हो सकता है। इसलिए पहले किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह ले लें कि दर्पण कहां रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर रहे।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोईघर में दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि दवाइयां नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर में नकारात्मकता पैदा कर सकती हैं।
himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply