Ajab GazabHealthIndia

शाकाहारी लोग भी कर सकते हैं ओमेगा-3 से भरपूर मछली के तेल का इस्तेमाल, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

शाकाहारी लोग भी कर सकते हैं ओमेगा-3 से भरपूर मछली के तेल का इस्तेमाल, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

शाकाहारी लोग भी कर सकते हैं ओमेगा-3 से भरपूर मछली के तेल का इस्तेमाल, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लोग कई चीजों का सेवन करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मछली एक ऐसी वस्तु है। आपको बता दें कि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

अब यह विकल्प मांसाहारियों के लिए तो ठीक है, लेकिन शाकाहारियों का क्या? ऐसे में जो लोग मछली नहीं खाते हैं वे ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने के लिए अपने आहार में मछली के तेल को शामिल कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि मछली का तेल खाने से क्या फायदे होते हैं? दिल्ली डाइट क्लिनिक नोएडा की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अमृता मिश्रा ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, आइए जानते हैं इसके बारे में…

आपको बता दें कि मछली का तेल मछली के ऊतकों से बनाया जाता है। इस तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड, कोसापेंटेनोइक एसिड मौजूद होते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचा सकते हैं। मछली के तेल के सेवन के 6 प्रमुख फायदे:

आंखें स्वस्थ रखें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए मछली खाना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो मछली के तेल का सेवन कर सकते हैं. ऐसा करने से शरीर में पोषक तत्व भी पूरे रहेंगे और आंखों की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा.

भ्रूण के लिए फायदेमंद: ओमेगा-3 फैटी एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में अहम भूमिका निभाता है, यह अवसाद आदि लक्षणों को कम कर सकता है। अगर आप मां बनने वाली हैं तो मछली का तेल आपके लिए बहुत मददगार हो सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, मछली का तेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सर्दी और फ्लू से बचाता है। यह फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

गठिया के दर्द से राहत: अगर आप मछली नहीं खाते हैं तो आप मछली के तेल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी बल्कि सूजन से भी राहत मिलेगी।

दिल को रखें स्वस्थ: आहार विशेषज्ञ अमृता मिश्रा का कहना है कि दिल की सेहत के लिए मछली का तेल सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। आहार में मछली के तेल को शामिल करने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में अगर आप मछली के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड आवश्यक है। दरअसल, यह दिमाग को तेज करने में मदद करता है। इसके लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली का तेल ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply