Ajab GazabIndia

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा: सोफे पर सोते-सोते हो गई दूल्हे की मौत

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा: सोफे पर सोते-सोते हो गई दूल्हे की मौत

मैनपुरी. शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। दुल्हन के आने की खुशियां थीं। परिवार के लोग स्वागत की तैयारी कर रहे थे। दूल्हा सोफे पर सो गया, लेकिन उसके बाद वो नहीं उठ सका।

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया में बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए मृतक के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया है।

थाना क्षेत्र के हविलिया, चांदा निवासी 20 वर्षीय सोनू यादव पुत्र सत्यराम यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर,उमरैन जिला औरैया में गई थी। दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बरात वापस आ गई। गुरुवार को दूल्हा सोनू यादव रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर ऊपर की मंजिल पर सोफे पर सो गया। काफी देर तक दूल्हे सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची। मां ने सोनू को जगाया लेकिन वो उठा ही नहीं।

बेटे के नहीं उठने पर वो चिल्लाने लगी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल ही किशनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, यहां डॉक्टर ने परिवार के लोगों को सैफई ले जाने की सलाह दी।

परिवार के लोग सोनू को सैफई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इस तरह मौत की खबर होने से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आखिर उसकी मौत कैसे हुई ये वजह भी परिवार के लोगों को सता रही है। इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा। वहीं 24 घण्टे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply