Ajab GazabHealthIndia

संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा!

संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा!

संभोग के दौरान कंडोम बदलना क्यों जरूरी? रिसर्च में सामने आया सबसे बड़ा खतरा!

Safe Condom Usage Tips And Risks: शारीरिक संबंध बनाते समय पुरुष सुरक्षित यौन संबंध बनाने, प्रेग्नेंसी रोकने और यौन रोगों से बचने के लिए कंडोम यूज करते हैं, लेकिन एक रिसर्च के अनुसार, अगर कंडोम का सही इस्तेमाल न किया जाए तो यह खतरनाक हो सकता है। इसलिए संभोग करते समय कंडोम बदलते रहना चाहिए।

हर 30 मिनट में कंडोम बदलना फायदेमंद रहेगा, नहीं तो यौन रोग होने का उठाना पड़ सकता है। डबल बैगिंग (2 कंडोम पहनना और उनका फटना या टूटना) का शिकार भी हो सकते हैं। जी हां, ब्रिटेन में हुई एक मेडिकल रिसर्च में यह चौंकाने वाले सच सामने आए हैं, जिसके आधार पर यौन रोगों के विशेषज्ञ कहते है कि लंबे समय तक संभोग करते समय कंडोम बदलते रहना चाहिए।

इसे भी जरूर पढ़ें –

500 दपंतियों पर रिसर्च में हुआ खुलासा

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में दुनियाभर के 500 दंपतियों पर एक रिसर्च की गई। उनके संभोग करने के समय को मापा गया और पता चला कि आमतौर पर 5 मिनट का समय लगता है, लेकिन कई मामलों में 0.55 सेकंड से लेकर 44.1 मिनट तक का समय भी रिकॉर्ड हुआ है। साथ ही निष्कर्ष निकला कि औसत से अधिक लंबे समय तक यौन संबंध बनाने के दौरान लंबे समय तक घर्षण से बहुत पतले कंडोम को नुकसान पहुंचा।

लॉयड्स फार्मेसी के जीपी डॉ. नील पटेल के अनुसार, अगर पुरुष सही तरीके से कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो महिलाओं के गर्भधारण करने के चांस 98 प्रतिशत कम हो जाते हैं, लेकिन यदि कंडोम का सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो महिलाएं कंडोम इस्तेमाल करने के बावजूद गर्भवती हो सकती हैं।

रिसर्च में डबल बैगिंग पर भी खास सुझाव

रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. नील पटेल कहते हैं कि संभोग के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों में कंडोम को ‘बहुत देर से’ लगाना (जब संभोग शुरू हो चुका हो) या संभोग के दौरान उसका उतर जाना या टूट जाना शामिल है। इसलिए सुरक्षित और चिंता मुक्त संभोग करने के लिए शुरुआत से ही कंडोम का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना जरूरी है। वहीं अगर आप 30 मिनट से ज्यादा समय तक संभोग करते हैं और करते रहना चाहते हैं तो कंडोम बदल दें, क्योंकि घर्षण से कंडोम कमजोर हो जाता है, जिससे उसके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

हालांकि घर्षण की स्पीड इस बात पर निर्भर करती है कि आपका कितने जोरदार तरीके से संभोग करते हैं? डबल बैगिंग में पुरुष संभोग करते समय एक साथ 2 कंडोम पहनते हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह एक मिथक है कि 2 कंडोम पहनना फायदेमंद रहता है। दरअसल 2 कंडोम पहनना एक कंडोम पहनने से अधिक जोखिम भरा है, क्योंकि वे एक दूसरे से रगड़ खाएंगे, जिससे कंडोम के टूटने की संभावना बनी रहेगी। इससे किसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

के अनुसार, नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की एडवाइजरी कहती है कि कंडोम लगाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि लिंग पूरी तरह से एक्टिव हो। फिर दांतों या नुकीली वस्तुओं का उपयोग किए बिना पैकेट को धीरे से फाड़ें। कंडोम के सिरे को पकड़कर वीर्य के लिए कुछ जगह छोड़ दें, इससे उसे टूटने से बचाने में मदद मिलती है। कंडोम को उत्तेजित लिंग के अग्रभाग पर रखें। दूसरे हाथ से इसे नीचे की ओर रोल करें। सुनिश्चित करें कि यह सही तरीके से हो। इसे आसानी से खोलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह शायद अंदर से बाहर है। बस एक नए से फिर से शुरू करें। जांच करें कि कहीं हवा के बुलबुले तो नहीं हैं। वे कंडोम के टूटने का कारण बन सकते हैं। यदि आवश्यक हो तो इसे धीरे से चिकना करें।

Leave a Reply