Ajab GazabIndia

सफाई कर्मियों ने खड्ड में फेंकी अधज*ली देह, अब पुलिस ढूंढ रही अवशेष!

सफाई कर्मियों ने खड्ड में फेंकी अधज*ली देह, अब पुलिस ढूंढ रही अवशेष!

सफाई कर्मियों ने खड्ड में फेंकी अधज*ली देह, अब पुलिस ढूंढ रही अवशेष!

solan-News

सोलन। हिमाचल के सोलन जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबाथू छावनी क्षेत्र में छावनी प्रशासन के सफाई कर्मचारियों ने एक अधजली लाश को खड्ड में फेंक दिया। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और अधजली लाश को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें मौके से अभी तक कोई शव नहीं मिला है। दरअसल यह मामला चार माह पहले अप्रैल का है।

सफाई कर्मचारियों ने खड्ड में क्यों फेंक दी अधजली लाश

दरअसल छावनी प्रशासन द्वारा रामबाग मार्ग पर स्थित डंपिंग साइट पर कूड़ा फैंका जाता है। यहां पर अप्रैल माह में सफाई कर्मचारियों को एक अधजली लाश मिली थी। जिसका सिर्फ धड़ और बाजू ही थे। सफाई कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी और लाश को खड्ड में धकेल कर मामला रफा दफा करने का प्रयास किया। जिस समय यह कर्मचारी लाश को खड्ड में धकेल रहे थे उस दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

क्या उठ रहे सवाल ?

  • डंपिंग साइट पर व्यक्ति की लाश कहां से आई ?
  • डंपिंग साइट पर शव आधा कैसे जला ?
  • शव के अधिकांश अंग कैसे हुए गायब ?
  • सफाई कर्मचारियों ने खड्ड में क्यों फेंक दी लाश ?
  • छाबनी प्रशासन ने क्यों नहीं लिया संज्ञान ?
  • चार माह बाद कैसे उजागर हुआ मामला ?
  • हत्या कर शव जलाने की भी जताई जा रही आशंका
इसे भी जरूर पढ़ें –

चार माह बाद लाश ढूंढने डंपिंग साइट पर पहुंची पुलिस

अब चार माह बाद पुलिस को इसको लेकर शिकायत मिली है। जिसके चलते पुलिस और प्रशासन की टीम बीते रोज रविवार को घटनास्थल पर पहुंच कर उस अधजली लाश को ढूंढने का प्रयास करने लगी। लेकिन रात तक पुलिस को शव नहंी मिला। पुलिस अपने साथ फोरेंसिंक टीम को भी साथ ले गई थी। एसडीएम सोलन पूनम बंसल, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान समेत पुलिस प्रशासन देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रहे।

अंधेरा होने के चलते बंद करना पड़ा सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने कूड़ा हटाने के लिए जेसीबी की मदद भी ली, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिय गया। आज सोमवार को एक बार फिर पुलिस की टीम लाश को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

छावनी प्रशासन और सफाई कर्मियों से पूछताछ

बताया जा रहा है कि पुलिस ने छावनी प्रशासन के स्वच्छता निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों से पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो सफाई कर्मचारियों ने बताया है कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने विभागीय अधिकारियों को दे दी थी। पुलिस ने छावनी प्रशासन के कर्मचारियों से इस बात को लेकर पूछताछ की है कि उन्होंने अप्रैल महीने में ही लाश मिलने की जानकारी क्यों नहीं दी और लाश को खड्ड में क्यों धकेला।

किसकी लाश की है आशंका

आशंका जताई जा रही है कि डंपिंग साइट पर अधजली लाश 24 अप्रैल को देलगी पंचायत के गांव बढ़हील निवासी बुजुर्ग दुर्गा राम की भी हो सकती है। परिजनों के अनुसार दुर्गा राम 24 अप्रैल को घर से दवाई लेने के लिए सुबाथू आए थे, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनांे ने दुर्गा राम की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुबाथू पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। दुर्गा राम के परिजनों के साथ साथ देलगी पंचायत के पूर्व प्रधान सालगी राम भी मौके पर पहुंचे थे।

उठ रहे कई सवाल

अब सवाल यह उठ रहा है कि डंपिंग साइट में अधजली लाश कहां से आई और यह किसकी थी। वहीं इस लाश को बिना पुलिस को सूचना दिए क्यों खड्ड में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े के निपटारे के लिए यहां कई बार आग लगाने का मामला सामने आया है। अब यह लाश मिलने के बाद ही मालूम चल पाएगा कि यह हत्या है या प्राकृतिक मृत्यु।

एसडीएम ने दी खुदाई की अनुमति

सुबाथू की एसडीएम पूनम बंसल ने बताया कि डंपिंग साइट पर लाश मिलने की सूचना मिली है। लाश को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन को खुदाई की अनुमति दी गई है। 4 महीने से लाश डंपिंग साइट पर है। उसके ऊपर रोजाना कूड़े का ढ़ेर जमा हो रहा है। ऐसे में शव नीचे दबा हो सकता है। एसडीएम ने सर्च ऑप्रेशन हेतु छावनी प्रशासन से सोमवार सुबह 20 व्यक्तियों की मांग की है। छावनी परिषद की अधीक्षक कुलदीप कौर ने बताया कि उन्हें भी रविवार शाम इस मामले की जानकारी मिली है। इससे पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

क्या कहते हैं डीएसपी प्रणव चौहान

डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि छावनी प्रशासन के सफाई कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। मामला बेहद गंभीर है और पूछताछ जारी है। रविवार को पूरा दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन शव के अवशेष नहीं मिले। लाश मिलने के बाद सबसे पहले पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply