सहेली ने लड़का बनकर किया झूठा प्यार, सदमें में 24 साल की लड़की ने किया सुसाइड
सतारा: महाराष्ट्र के सतारा में एक 24 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर जिस लड़के से प्यार करती थी। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद वह सदमें में आ गई और उसने अपना भी जीवन खत्म कर लिया। हैरानी की बात तो यह है कि ये सबकुछ एक सहेली ने सिर्फ मजाक के लिए किया था।

सहेली बन गई थी लड़का

जानकारी के अनुसार 24 साल की ऋतुजा पवार और गायत्री मोहिते दोनों आपस में सहेलियां थीं। एक दिन गायत्री ने मजे लेने के लिए इंस्टाग्राम पर एक लड़के के नाम से फेंक आईडी बनाई। इसके बाद उसने ऋतुजा को मैसेज करना शुरू कर दिए। इसके बाद पहले दोस्ती, फिर प्यार और​ फिर सोशल मीडिया पर ही शादी तक बात पहुंच गई। एक दिन जब गायत्री को लगा कि ऋतुजा लड़के से हद से ज्यादा प्यार करने लगी है। ऐसे में कभी अचानक राज खुला तो दिक्कत हो सकती है। इस कारण उसने एक दूसरी आईडी से ऋतुजा को मैसेज कर बताया कि जिस लड़के से वो प्यार करती है। वह बीमारी की वजह से मर गया। ये जानकर ऋतुजा टेंशन में आ गई और उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली। क्योंकि वह सच्चा प्यार करने लगी थी। उसे क्या पता था कि ये सब उसकी सहेली ने सिर्फ मजाक के लिए किया है। गायत्री सोच रही थी कि वह लड़के की मौत के बारे में बताएगी तो शायद ऋतुजा उसे भूल जाएगी। लेकिन सब उल्टा हो गया। ऋतुजा ने सदमें में खुद को ही खत्म कर लिया।

ऋतुजा ने लिखी ये बात

ऋतुजा को जब फर्जी आईडी से पता चला कि जिस लड़के से वो प्यार करती थी। उसकी मौत हो गई है। तो ऋतुजा ने उसी आईडी पर लिखा कि अब वो अपनी जिदंगी खत्म करने जा रही है। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड केस की जांच की तो सामने आया कि ​ऋतुजा जिस लड़के से प्यार करती थी। वह कोई लड़का नहीं बल्कि उसकी सहेली गायत्री थी। इस मामले में साइबर टीम ने फर्जी आईडी की जांच कर खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।