Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

सुहागरात के दिन बंद कमरे में ये काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन के छुट गए पसीने, अगले दिन ही पहुंच गई मायके…

सुहागरात के दिन बंद कमरे में ये काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन के छुट गए पसीने, अगले दिन ही पहुंच गई मायके…
सुहागरात के दिन बंद कमरे में ये काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन के छुट गए पसीने, अगले दिन ही पहुंच गई मायके…

Viral News: शादी का दिन हर लड़की की लाइफ का सबसे खास दिन होता है। लेकिन हरिद्वार की रहने वाली एक लड़की के ये अरमान पलभर में चूर हो गए। बिदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। लेकिन सुहागरात को उसने दूल्हे को ऐसी हरकत करते देखा, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और अगले ही दिन मायके लौट आई।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार की रहने वाली एक युवती की शादी  इसी साल अप्रैल के महीने में हरियाणा के यमुनानगर में निवासी युवक से हुई। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह रिश्ता तय हुआ। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। इसके बाद शादी की डेट फिक्स हुई और दोनों परिवारों ने मिलकर धूमधाम से ये शादी करवाई। 

सुहागरात के दिन पति कर रहा था ये काम 

दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची लेकिन सुहागरात में दुल्हा कुछ ऐसा करता हुआ दिखा, जिससे उसके होश उड़ गए। युवती ने आरोप लगाया कि उसका पति रात में नजदीक आने के बजाय लड़कियों वाला मेक- अप कर रहा था। इतना ही नहीं, दूल्हे ने उसे यह भी बताया कि वो गे है। उसे मर्दों में दिलचस्पी है। 

युवती बोली- ससुराल वालों ने धोखे में रखा 

ऐसे में जब दुल्हन से उससे पूछा- फिर तुमने मुझसे शादी क्यों की? दूल्हा बोला- होमोसेक्शुल रिश्तों को समाज में लोग स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए मैंने इस रिश्ते के लिए हां की। ये सब सुनने के बाद युवती अगले ही दिन मायके लौट आई। उसने अपने परिजनों को ये बात बताई और कहां कि उनके साथ धोखा हुआ है, ससुराल वालों ने भी उसे धोखे में रखा, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हुई है। युवती ने राज्य महिला आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

Leave a Reply