Ajab GazabCrimeIndiaTrendingViral

हरियाणा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म , फिर हत्या, बहाने से बुलाकर खेतों में ले गया आरोपी….

हरियाणा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म , फिर हत्या, बहाने से बुलाकर खेतों में ले गया आरोपी….
हरियाणा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म , फिर हत्या, बहाने से बुलाकर खेतों में ले गया आरोपी….

Haryana crime news : हरियाणा के यमुनागर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के छिछरौली गांव दशहरा में देर रात 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची का साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों को बच्ची का शव खेत में बुरी हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

बहाने से बुलाकर खेतों की ओर ले गया

बातचीत करते हुए मृतक लड़की के दादा सोहन लाल और मृतक के रिश्तेदार माया देवी ने बताया कि शाम के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि गांव का राजेश कुमार उसे बहाने से बुलाकर खेतों की ओर ले गया। जब लड़की लंबे समय तक घर वापस नहीं आई तो लड़की के परिजन उसकी तलाश में जुट गए अन्य पांच गांव के लोगों भी लड़की की तलाश में जुट गए।
   

लड़की की चप्पल से हुई पहचान

कड़ी मशक्कत के बाद देर रात लड़की का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ और लड़की की चप्पल से उसकी पहचान हो पाई है। लड़की दूसरी कक्षा की छात्रा है। उसका पिता सफेदी करने का काम करता है। आरोपी का नाम राजेश कुमार है और वह इस गांव का रहने वाला है आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीम में आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply