10 अगस्त से इन राशियों के शुरू हो रहे अच्छे दिन, मंगलदेव की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह जिस राशि में मजबूत होता है उसका भाग्य चमक जाता है। 10 अगस्त को सुबह 6:50 पर मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर वृष राशि में गोचर करने जा रहा है। मंगल का राशि परिवर्तन 8 राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इससे उनकी ना सिर्फ किस्मत बदलेगी बल्कि कई शुभ समाचार भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं यह भाग्यशाली राशियां कौन सी है।

सिंह राशि

मंगल का गोचर सिंह राशि की किस्मत बदल देगा। इन्हें नए वाहन या मकान का सुख मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। समाज और ऑफिस में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आय के नए साधन मिलेंगे। बस आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। गुस्सा कंट्रोल नहीं किया तो बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से धन वृद्धि होगी।

कन्या राशि

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी वाणी पर लगाम कसना जरूरी है वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। हनुमान जी की पूजा पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों को मंगल के गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। व्यापार में अचानक से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। पैसों से संबंधित कार्य के लिए विदेश की यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने की भी संभावनाएं हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। पुराने अटके हुए काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुंवारे लोगों की शादी के योग भी बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मंगल का राशि परिवर्तन विशेष राशि के जातकों की लाइफ में कई अच्छे बदलाव लाएगा। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार आपको आर्थिक और मानसिक सपोर्ट देगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। बॉस आप के काम से खुश रहेगा। आपके काम की तारीफ हर जगह होगी। कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

धनु राशि

मंगल का में राशि से वृष राशि में जाना धनु राशि के जातकों की लाइफ में लाभकारी होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो 10 अगस्त के बाद का दिन शुभ रहेगा। इस दौरान आपको अपना पुराना अटका हुआ या किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल जाएगा। पैसों की आवक बढ़ती चली जाएगी। हालांकि आपको अपने खर्चे सोच समझ कर करना चाहिए। आपकी सेविंग फ्यूचर में काम आएगी। सेहत को लेकर कोई जोखिम ना लें।

मकर राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों को खुश कर देगा। आपके जीवन में दुखों का अंत होगा। सुख आपको पल-पल पर मिलेंगे। किस्मत आपका हमेशा साथ देगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। माता पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हनुमान जी की पूजा पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगी। भगवान के आशीर्वाद से आपके घर खूब धन दौलत आएगी। बिगड़े काम भी इस मां बन सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि

मंगल ग्रह जैसे ही अपनी राशि बदलेगा वैसे ही कुंभ राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कई दिनों से अटके हुए काम इस बार बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत बनते जाएंग। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आते जाते आप को सलाम ठोकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। आपकी क्रिएटिविटी देख लोग आपकी तारीफ करेंगे।

मीन राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों की किस्मत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। किस्मत के दम पर आप बड़े बड़े काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे। शत्रु आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। समाज में आप की पूछ परख बढ़ेगी। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। अपनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा हो सकती है।