किंग कोबरा, यह नाम सुनकर ही कई लोग डर से थर थर कांपने लगते हैं। सांप एक ऐसा जीव है जिसके आस पास कोई भी भटकना नहीं चाहता है। लोग जितना हो सके इससे दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हमारा सामना सांप से हो जाता है। किस्मत बुरी हो तो सांप हमें काट भी देता है। जब सांप काटता है तो लोग घबरा जाते हैं। तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ते हैं। कुछ की हालत तो इतनी खराब हो जाती है कि वह बेहोश हो जाते हैं। बुरी से बुरी स्थिति में मर भी जाते हैं।
