’पीरियड’ का बहाना बना नहीं मना रही थी सुहागरात! खुला ऐसा राज पूरा गांव हैरान

हरदा: मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीरियड के बहाने हर बार एक नई दुल्हन ससुराल से फुर्र हो जाती थी। इस बार दुल्हन ने छठवीं शादी की थी। यहां से भागने के दौरान वह पकड़ी गई है। हरदा पुलिस ने दुल्हन को गिरफ्तार कर उसकी करतूतों का खुलासा किया है। पीड़ित अजय पांडेय ने 24 जून को अनिता दुबे नामक महिला से शादी की थी। शादी के बाद, दुल्हन ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अजय और उसके परिवार को ठग लिया और नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

गायत्री मंदिर में हुई थी शादी

यह घटना हरदा के गायत्री मंदिर में हुई, जहां अजय और अनिता की शादी हुई थी। शादी में अजय के परिवार ने दुल्हन को 1 लाख रुपए नकद और 90 हजार रुपए के गहने दिए थे। हालांकि, शादी के बाद से ही दुल्हन ने अपने पति और उसके परिवार से दूरी बनाए रखी। उसने मासिक धर्म का बहाना बनाकर खुद को कमरे में बंद रखा।

रिश्तेदार के साथ फरार

30 जून को, दुल्हन नाश्ते के बहाने अपने एक रिश्तेदार के साथ फरार हो गई। बाद में पता चला कि यह रिश्तेदार उसका मुंहबोला मामा रामभरोस जाट था, जो इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी अभिनव चौकसे ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दुल्हन के साथ परिवार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में दुल्हन अनिता दुबे, उसकी मां, पिता, बुआ, मुंहबोला भाई और मामा रामभरोस जाट शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले भी कई लोगों को इसी तरह से ठगा है।

छठवीं शादी थी उसकी

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने छह अन्य लोगों को भी इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगा था। रामभरोस जाट इस गिरोह का मास्टरमाइंड था। वह अपनी भांजी का रिश्ता तय करवाता था और फिर शादी के बाद दुल्हन को लेकर फरार हो जाते थे। एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि हमने लुटेरी दुल्हन और उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

देवास का है पूरा गिरोह

यह पूरा परिवार देवास जिले के खातेगांव का रहने वाला है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इनलोगों ने ठगी की है। दुल्हन बनी महिला को परिवार का भी साथ मिलता था। यही लोग ससुराल से भागने में उसकी मदद करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *