
हर महिला यही चाहती है कि उसके जीवन में एक अच्छा पुरुष आए। इसलिए वह अपना पार्टनर चुनने से पहले मर्दों की कुछ खास बातें नोटिस करती है। वह पुरुषों की आदत, व्यवहार और कुछ अन्य बातें बड़े ध्यान से जज करती हैं। उनकी कुछ विशेष खूबियों से आकर्षित होती है। महिलाओं को पुरुषों में क्या-क्या अच्छा लगता है इस बात का जिक्र भारत के महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतियों में किया है। तो चलिए देखते हैं कि महिलाएं पुरुषों में किन चीजों को देखकर उन्हें दिल दे बैठती हैं।
वह कितना ईमानदार है
महिलाओं को ईमानदार पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। जो मर्द कभी झूठ नहीं बोलते वह महिलाओं के फेवरेट होते हैं। वहीं जो पुरुष धोखा देते हैं, चीजों को छिपाते हैं और एक बात को छिपाने को 100 झूठ बोलते हैं वे महिलाओं को बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। महिलाओं को अक्सर अपने लिए ईमानदार, वफादार और पारदर्शिता रखने वाले पुरुष की तलाश रहती है।
दूसरों से कैसा व्यवहार करता है
आपका व्यवहार आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। जब आप पब्लिक प्लेस में होते हैं तो दूसरे लोगों से किस तरह पेश आते हैं ये चीजें महिलाएं अक्सर नोटिस करती हैं। महिलाओं को ऐसे पुरुष बड़े पसंद आते हैं जो विनम्र स्वभाव के होते हैं। दूसरों की इज्जत करते हैं। अपने से छोटे तबकों के लोगों से भी अदब से पेश आते हैं। लड़कियों को इज्जत देते हैं। इन पुरुषों को महिलाएं पहली फुर्सत में दिल दे देती हैं।
मुझे कितना सुनता और समझता है
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि महिलाओं को बोलने का बड़ा शौक होता है। लेकिन कुछ मर्द महिलाओं की इन बातों को बकबक समझ इग्नोर कर देते हैं। महिलाओं को ऐसे मर्द बिल्कुल पसंद नहीं आते। उन्हें तो ऐसे पुरुषों की तलाश होती है जो उनकी कही हर बात ध्यान से सुने। उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे। उनकी बातों से उनकी लाइफ और आदतों को समझे। उन्हें अपने जीवन में अहमियत दे।
अपने पैरों पर खड़ा है या नहीं
महिलाओं को आत्मनिर्भर पुरुष पसंद आते हैं। एक ऐसा मर्द जो भले कम कमाता हो, लेकिन मेहनत करने से नहीं कतराता हो। महिलाएं जानती है कि मेहनती मर्द के साथ वह कभी भूखी नहीं मरेगी। वहीं घरवालों या दूसरों की कमाई पर जीने वाला इंसान कंगाल होने पर घर बर्दाब कर देगा। वह लाइफ में कुछ हासिल नहीं कर पाएगा।
दुख में साथ देता है या नहीं
कहते हैं सुख में आपकी खुशी का हिस्सा बनने कई लोग आ जाते हैं। लेकिन सच्चे दोस्त वही होते हैं जो आपके दुख में भी साथ दें। महिलाओं को ऐसे ही पुरुष की तलाश होती है जो उनके हर दुख और कठिनाइयों में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहे। सिर्फ उनके ही नहीं बल्कि परिवार के दुख में भी मदद को आगे आए। ऐसे मर्द महिलाओं की पहली पसंद होते हैं।