Viral video of Arshad Nadeem- कई वर्षों बाद ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए गोल़्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं, सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी उनकी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में जब अरशद पाकिस्तान लौटे थे तो वहां पर उनका काफी भव्य स्वागत किया था। लेकिन इसी बीच अरशद ने एक ऐसी हरकत करदी है जिससे अब भारत में उन्हें शक की निगाहों से देखा जा रहा है। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अरशद एक पाकिस्तानी आतंकवादी से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

सोशल मीडिा पर इन दिनों अरशद का एक वीडियो ( Viral video of Arshad Nadeem) खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नदीम को मोहम्मद हारिस के साथ किसी बात पर चर्चा करते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि हारिस को आंतकवादी घोषित किया हुआ है लेकिन फिर भी वो पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। वहीं भारतीय सुरक्षा ग्रिड के सूत्रों के अनुसार, धर प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक मोर्चे मिल्ली मुस्लिम लीग का संयुक्त सचिव है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये वीडियो नदीम के पाकिस्तान लौटने के बाद का है जबकी सुरक्षा ग्रिड के सूत्रों ने अभी तक बैठक के समय की पुष्टि नहीं की है। जिससे की ये साफ नहीं हो पया है कि ये वीडियो पेरिस जाने से पहले का है या फिर पेरिस से लौटने के बाद का है।
आंतकी ने अरशद से किया वादा

इस वीडियो ( Viral video of Arshad Nadeem) के सामने आते ही कई लोग हैरानी में पड़ गए हैं। किसी को भी उम्मीद नहीं थी की इंटरनेशनल लेवल एथलीट अरशद के संबंध किसी आतंकी के साथ होंगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अरशद आंतकवादी के साथ ऐसे बात कर रहे हैं जैसे दोनों एक दूसरे को बरसो से जानते हों, इसी के साथ वीडियो में आतंकवादी अरशद से कुछ वादा करता हुआ भी नजर आ रहा है। हालंकि दोनों के बीच में क्या बातचीत हो रही थी और कहां हो रही थी इसके संबंध में अभी किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।
हारिस धर को अमेरिका ने घोषित किया आतंकवादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MML यानी की मिल्ली मुस्लिम लीग हाफिज सईद द्वारा संचालित किया जाने वाला एक संगठन है, जिसे 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुंबई में हुए इस हमले में 166 लोग मारे गए थे जिसके बाद 2018 में जाकर अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 7 विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादियों के नाम की घोषणा की थी। इनमें सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल शशिमी, हारिस धर, ताबिश कय्यूम, फैयाज अहमद, फैसल नदीम और मोहम्मद एहसान के नाम शामिल थे। इन सभी लोगों पर लश्कर के लिए काम करने का आरोप लगाया गया है। इसे भी जरूर पढ़ें –