पेट्रोल के पैसे बचाने के लिए दुल्हन ने रचाई शादी, फेरे लेने से पहले सुनाई मजेदार Love Story

‘लव स्टोरी’ ये दो शब्द सुनते ही लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। हर कोई दूसरों की लाइफ में कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाता है। जब किसी की शादी होती है तो लोग अक्सर ये सवाल जरूर पूछते हैं कि रिश्ता कैसे तय हुआ? अरेंज मैरिज थी या लव मैरिज? दोनों की मुलाकात कैसे शुरू हुई? वगैरह, वगैरह।

पेट्रोल के पैसे बचाने के लिए दुल्हन ने रचाई शादी, फेरे लेने से पहले सुनाई मजेदार Love Story

आप ने भी अभी तक कई प्रकार की लव स्टोरी सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी और मजेदार लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जो आप ने आस से पहले कभी नहीं सुनी होगी। इस लव स्टोरी का नाम है ‘पेट्रोल वाली लव स्टोरी’। आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसने पेट्रोल के पैसे बचाने के लिए शादी ही कर ली।

दुल्हन ने सुनाई पेट्रोल वाली लव स्टोरी

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन की लव स्टोरी बड़ी वायरल हो रही है। दुल्हन एक कमरे में सजधज के बैठी होती है। फिर वह अपने होने वाले दूल्हे की पोल खोलते हुए लव स्टोरी सुनाती है। वह कहती है “पहली बार उसने ये कहा था कि आप कहां रहती हो? फिर मैंने बताया सदरपुर मेहलौरी की तरफ। फिर वह बोला मेरा रास्ता भी वहीं से आता है। क्या आपको वहां से पिक कर सकता हूं? ”

दुल्हन आगे कहती है ” मैंने भी सोचा, मेरा किराया बच रहा है, पेट्रोल बच रहा है तो मैंने हाँ बोल दिया। फिर एक दिन उसने मुझे प्रपोज किया तो मैंने इनकार कर दिया। अब उसने इतना पेट्रोल खर्च कर दिया था। पेट्रोल के दाम इतने महंगे हो रहे थे। तो उसने कहा तुम मेरा प्रपोजल एक्सेप्ट करती हो तो ठीक है, वरना मेरा पेट्रोल का खर्च काफी बढ़ गया है। यह सुन मैंने फिर हाँ बोल दिया।”

सुनकर लोटपोट हो गए लोग

दुल्हन की यह मजेदार स्टोरी सोशल मीडिया पर बड़ी पसंद की जा रही है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। हर किसी को दुल्हन की इस प्रेम कहानी में बड़ा इंटरेस्ट आ रहा है। लोग इस प्रेम कहानी को सुन दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने कहा “इस लव स्टोरी पर तो फिल्म बनानी चाहिए।” वहीं दूसरा बोला “बात तो सही है। पेट्रोल कितना महंगा हो गया है। लड़के को दुल्हन तो मिलना ही थी।”

देखें वीडियो

 

वैसे आपको दुल्हन की ये अनोखी प्रेम कहानी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही इस स्टोरी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

इसे भी जरूर पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *