18 नहीं अब 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, पास हुआ बिल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल किए जाने के लिए विधेयक पेश हुआ। विधानसभा के मानसून सत्र में यह संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हुआ। राज्य में अब तक लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल थी जिसे सरकार ने 3 साल बढ़ाया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा।

18 नहीं अब 21 साल होगी लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र, पास हुआ बिल

राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा बिल

विधेयक को अब राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधेयक कानून बनेगा और इसे लागू किया जाएगा। अब तक हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 वर्ष है। सरकार ने इसे तीन वर्ष बढ़ाया है।

मंत्री धनीराम शांडिल ने पेश किया विधेयक

सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने बाल विवाह प्रतिषेध (हिमाचल प्रदेश संशोधन विधेयक- 2024) प्रस्तुत किया। शांडिल ने कहा कि इस बिल के पारित होने से लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अब भी कुछ लोग छोटी उम्र में लड़कियों की शादी कर देते हैं। इससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते और जीवन में आगे नहीं बढ़ते। सरकार चाहती है कि शादी की आयु बढ़ाई जाए। लड़कियों की जल्दी शादी करने से उनके मां बनने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *