झाड़ू का हर दिन एक अहम काम होता है, घर की साफ-सफाई में। ये झाड़ू जिस तरह हमारे घर को गंदगी से मुक्त करती है, उसी तरह इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपके घर में लक्ष्मी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कोई व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार घर में झाड़ू नहीं लगा सकता है।

विषम समय में घर में झाड़ू लगाने से नकारात्मकता आती है। इसी तरह नयी झाड़ू खरीदने और पुरानी झाड़ू को फेंकने के लिये भी उपयुक्त समय होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होगा। अगर आपको भी इसकी कोई जानकारी नहीं है तो यह लेख पूरा पढ़िए, क्योंकि आगे हमने इसके बारे में बताया है।
इस दिन ना खरीदें नयी झाड़ू
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुरानी झाड़ू की जगह नई झाड़ू लाने के लिए शनिवार का दिन चुना गया है। शनिवार के दिन नई झाड़ू का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा हमेशा कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदने की सलाह दी जाती है, जबकि शुक्ल पक्ष में खरीदी गई झाड़ू को अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कभी भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।
इसके अलावा अगर आप सोमवार के दिन झाड़ू खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इसे अपने मन से हटा दें। वास्तु शास्त्र कहता है कि सोमवार के दिन कभी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
इस दिन फेंके पुरानी झाड़ू
झाड़ी खरीदने के साथ साथ पुरानी झाड़ू फेंकने के लिये भी निर्धारित समय का उपयोग करना चाहिये। हफ्ते में गुरुवार और शुक्रवार के दिन कभी भी झाड़ू नहीं फेंकनी चाहिए। दोनों ही वार मां लक्ष्मी के लिये शुभ हैं, जिस वजह से इस दिन अगर आप झाड़ू फेंकते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके घर से चली जायेगी।
आप अपने घर की पुरानी झाड़ू को शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन या फिर ग्रहण के बाद फेंक सकते हैं। इसके साथ ही घर में कभी भी टूटी हुई झाड़ू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसी झाड़ू को नकारात्मक ऊर्जा के विनाश के लिये घर की पश्चिम दिशा के कमरे में रखना चाहिए। आप दिन में कभी भी झाड़ू लगा सकते हैं, लेकिन शाम को पांच बजे के बाद झाड़ू लगाना अशुभ माना जाता है।
इसे भी जरूर पढ़ें –
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप किसी दूसरे घर में जाएं या नए घर में रहने के लिए जाएं तो कभी भी अपने साथ पुरानी झाड़ू लेकर न जाएं। नए घर में नई झाड़ू लेना हमेशा शुभ होता है और ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि आपकी पुरानी झाड़ू में आपके जीवन के सभी नकारात्मक पहलुओं के साथ-साथ आपके पिछले घर की वास्तविक गंदगी और धूल भी होती है।