
बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के एक गांव के बाहर एक पेड़ से 2 लड़कियों के शव लटके हुए पाए जाने की घटना के एक दिन बाद डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार को कहा कि पोस्टमार्टम के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि दोनों लड़कियों की मौत दम घुटने से हुई है और इससे दोनों के आत्महत्या करने का संकेत मिलता है।
पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टर के पैनल से शवों का कराया पोस्टमार्टम
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टर के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम कराया। सिंह के अनुसार, इन लड़कियों की मौत फांसी लगाने से हुई है और उनके शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाया गया। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए, स्लाइड बनाई गई है जिसे जांच के लिए भेजा गया है।
लड़कियां पक्की सहेली थीं और पड़ोस में रहती थीं: पुलिस
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेल खाती है। उनके अनुसार, इन लड़कियों ने खुदकुशी की है और उनके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस अब उन कारणों का पता लगा रही है जिनके चलते ये लड़कियां यह कड़ा कदम उठाने को बाध्य हुईं। पुलिस के मुताबिक, ये लड़कियां पक्की सहेली थीं और पड़ोस में रहती थीं।इसे भी जरूर पढ़ें –