
यूपी के अमरोहा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया। महिला ने 10 साल जिस पति के साथ गुजारे उसी के साथ बेवफाई कर बैठी। उसने अपने पति के साथ इस कदर धोखा किया कि उसकी मौत हो गई।
दरअसल, महिला का अपने ही पति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला पति से अलग होकर बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगी। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गया और गुमसुम रहने लगा। फिर एक दिन महिला के पास उसके पति की मौत की खबर आ गई। परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
गुपचुप हुआ प्यार
डिडौली कोतवाली के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी। सबकुछ अच्छा चल रहा था। उसके दो बच्चे भी हुए। महिला का देवर भी उन्हीं के साथ रहता था। इसी दौरान दोनों की आंखें चार हो गई। और कब दोनों का प्यार परवान चढ़ गया किसी को पता ही नहीं चला। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। दूसरे गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह पत्नी और बच्चों को लेने वहां पहुंचा। इस दौरान महिला के देवर ने उसके साथ बदसलूकी की जिससे वह बहुत आहत हुआ।
कई दिनों से सदमे में था युवक
पत्नी की बेवफाई से युवक कई दिनों से सदमे में था। युवक गुमसुम रहने लगा था। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुका था। इस दौरान कई बार पंचायत भी हुई लेकिन इसका कुछ फायदा नहीं हुआ। इन सब चीजों से युवक मानसिक रुप से परेशान रहने लगा। फिर एक दिन जब युवक के घरवाले बाहर गए थे तो उसने चुपचाप मौत को गले लगा लिया। जब परिवार वाले वापस लौटे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिर बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।