इंटेस्टाइन जिसे हिंदी में आंत कहा जाता है, ये हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंटेस्टाइन को मुख्य दो भागों में बांटा जाता है एक छोटी आंत दूसरा बड़ी आंत। छोटी आंत पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है जबकि बड़ी आंत का काम पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का अवशोषण करना और मल को संग्रहित करना है। आंतें हमारे शरीर में पोषण, ऊर्जा और अच्छी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होती हैं। अगर आंत ठीक तरह से काम करती है तो हमारा पाचन दुरुस्त रहता है।
बॉडी के इस जरूरी अंग की साफ-सफाई करना और इसे डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आंतों को डिटॉक्स करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, वजन कंट्रोल रहता है, पाचन दुरुस्त रहता है और स्किन कीभी ठीक रहती है।

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया आंतों को हेल्दी रखने के लिए कुछ खास जूस का सेवन किया जाए तो आंतों की गंदगी दूर होती है,आंतों से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और आंतों में अरबों की संख्या में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। आंतों को हेल्दी रखने के लिए चुकंदर और अदरक का जूस कमाल का जूस है। इस जूस में और भी कई इंग्रीडिएंट इस्तेमाल होते हैं जो हमारी गट के लिए हेल्दी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस जूस को कैसे तैयार करें और ये हमारी गट हेल्थ में कैसे सुधार करता है।
Also Read
चुकंदर,अदरक,हल्दी और काली मिर्च का जूस कैसे आंतों के लिए हेल्दी है?
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर होते हैं। बाउल मूवमेंट को दुरुस्त करने में चुकंदर कमाल की चीज है। अदरक एक ऐसा हर्ब और सब्जी है जिसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जो पाचन को दुरुस्त करते हैं।
Also Read
इसका सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है और पाचन ठीक रहता है। इस जूस में मौजूद नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। ये बॉडी के PH लेवल को बैलेंस करता है और पाचन में सुधार करता है।
इस जूस में मौजूद हल्दी एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है जो सूजन को कंट्रोल करती है। इसका सेवन करने से इंफ्लामेशन कंट्रोल रहती है, पाचन दुरुस्त रहता है और लिवर की हेल्थ भी ठीक रहती है। काली मिर्च में पैपरीन मौजूद होता है जो हमारी बॉडी में पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है। अगर इन सब चीजों का ड्रिंक बनाकर पिया जाए तो ये मैजिकल ड्रिंक आंतों को साफ करेगा, आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाएगा और गट हेल्थ में सुधार करेगा।
- सामग्री
- चुकंदर-1 मीडियम साइज
- अदरक-1 इंच का पीस
- नींबू का रस-दो चम्मच नींबू का रस
- हल्दी का पाउडर-आधा चम्मच हल्दी का पाउडर
- काली मिर्च-स्वाद के मुताबिक
जूस को कैसे तैयार करें
चुकंदर को बारीक टुकड़ों में काट लें और उसे मिक्सर के गिलास में डालें। इसके साथ ही इसमें अदरक का टुकड़ा, हल्दी और काली मिर्च को डालें और मिक्सर में चला लें। आपका जूस तैयार है आप इसे छानकर इसे गिलास में डाल लें और ऊपर से इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस जूस को ताजा ही पिएं।