
Rahul Gandhi : देश में कईं लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने देश और जनता की सेवा में अपना जीवन बिताया हैं। वहीं देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी देश में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। अपनी कुशलता और समझ के चलते उन्हें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति मिली है। अपने पिता राजीव गांधी से राजनीति को विरासत में पाने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज हम उनसे जुड़ी कुछ खूबियों के बारे में आपसे रूबरू कराने वाले हैं जिनको जानकार आप भी उनके फैन्स हो जाएंगे।
1. जमीन से जुड़े रहना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कि ये खूबी उन्हें हर व्यक्ति से अलग रखती हैं। वह इतनी बड़ी राजनैतिक पार्टी के मुखिया होने के बाद भी हर व्यक्ति से जुड़ जाते हैं। इतना ही नहीं हर गरीब से गरीब व्यक्ति के घर भी उन्हें जाते देखा जाता हैं। यही कुछ बातें है जो उन्हें हर किसी से अलग रखती हैं। राहुल गांधी ने जब पूरे देश में यात्रा कि थी तब भी उन्होंने सड़कों पर पैदल ही चलते देखा था। इसके साथ ही वह हर व्यक्ति को अपने साथ जोड़ते हुए चले थे। यह खूबी लोगों ने उनमें देखी थी।
2. हर व्यक्ति की बात सुनना

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के में ये सुना जाता हैं कि वह हर व्यक्ति कि बात को बड़े ध्यान से सुनते हैं। चाहे उनकी पार्टी का कोई छोटा कार्यकर्ता हो या आम आदमी भी क्यों ना हो वह हर व्यक्ति कि बात को सुनते है और समझते हैं। इसके साथ ही वह हर किसी के विचारों को भी पेश करने का मौका देते हैं। उनके करीबी लोग बताते हैं कि राहुल गांधी हर व्यक्ति को अपने बराबर पर रखते हैं और उसकी बात को सुनना पसंद करते हैं।
3. युवाओं को साथ लेकर चलना

राहुल (Rahul Gandhi) खुद कांग्रेस पार्टी के युवा नेता में गिने जाते हैं तो उन्होंने युवाओं को साथ लेकर चलने की शुरू से बात कही है और उनके खेमे में अकसर युवा ज्यादा नजर आते हैं। जब उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी तब भी उन्होंने युवाओं से आग्रह किया था कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा उनके साथ इस यात्रा में आए। इतना हीं नहीं उनकी बात पर अमल करते हुए कईं युवा उनके साथ नजर भी आए थे। और इस यात्रा को सफलतम यात्राओं में गिना जाने लगा था।
4. राजनीति को ही धर्म मानना

राहुल गांधी भी अपने परिवार कि परम्परा को अपना रहे हैं। जैसे उनके नाना जवाहर लाल नेहरु, उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके पिता राजीव गांधी ने धर्म से हटकर राजनीति कि थी वैसे ही वह धर्म को हटाकर राजनीति करना पसंद करते हैं। वह (Rahul Gandhi) धर्मनिरपेक्ष राजनीति को ही बढ़ावा देते हैं। अपने भाषण में भी वह इसे बढ़ावा देते हैं। वह अपनी राजनीति को ही धर्म मानते हैं और उसका ही पालन करते हैं।
5. आम आदमी की समस्याओं को जानना

राहुल गांधी भले ही गोल्डन स्पून के साथ पैदा हुए हैं लेकिन उन्होंने (Rahul Gandhi) जमीन से जुड़कर आम आदमी कि समस्याओं को समझा है। उन्होंने आम आदमी कि समस्याओं को सुना और समझा है। और उनको हल करने का र्प्यास किया है।