
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने परिवार की पसंद से शादी की थी, किन्तु शादी के पश्चात् उसके जीवन में जो घटनाएं घटीं, वे चौंकाने वाली हैं।
शादी के पश्चात् महिला को पता चला कि उसके पति ने 4 वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। पति का कहना था कि वह उपचार करवा रहा है, किन्तु महिला को उसकी बातों पर संदेह हुआ। जब उसने इसका विरोध करना आरम्भ किया, तो ससुराल वालों ने उस पर कड़ी नजर रखनी आरम्भ कर दी। हालात यहां तक बिगड़ गए कि ननद को भी रात में पति-पत्नी के कमरे में सोने के लिए भेजा जाने लगा जिससे महिला पर हर समय नजर रखी जा सके।
वही एक दिन महिला कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई। वहां उसने अपने पति को किन्नरों के साथ महिलाओं के कपड़ों में घूमते देखा। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गई। उसने मौके पर हंगामा किया, तत्पश्चात, पति ने सफाई दी कि वह एक इवेंट कंपनी में काम करता है, तथा यह उसका काम का हिस्सा है। लेकिन महिला को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। घटना के पश्चात् महिला रोते हुए ससुराल पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई। किन्तु ससुराल वालों ने उसकी बात मानने के बजाय उसे डांटा और धमकाया। यहां तक कि उसे घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी गई। महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उस पर ₹2 लाख और एक स्कूटर लाने का दबाव बना रहे थे। इसके अतिरिक्त, उसे कई बार खाना भी नहीं दिया गया और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
ससुराल के अत्याचारों से तंग आकर महिला एक दिन वहां से भाग निकली तथा थाने पहुंच गई। उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति किन्नरों के साथ रहता है तथा महिलाओं की भांति कपड़े पहनता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है तथा मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी तथा आरोप साबित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला ग्वालियर शहर का है, जहां 2020 में महिला की शादी धूमधाम से हुई थी। शादी में महिला के परिजनों ने लाखों रुपये का दहेज भी दिया था, मगर शादी के पश्चात् से ही महिला को ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को कानून के तहत सजा मिलेगी।