
हमारे देश भारत में पिछले कुछ दिनों में गाड़ियो की संख्या में बढ़ोतरी बहुत ही तेज़ी से हुई हैं लेकिन इतनी तेजी से भारत मे पेट्रोल पंप का निर्माण नही किया गया हैं। इसलिए अगर आप भी कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।
अब आप सोचेंगे कि आपको तो इस बारे मे कोई जानकारी ही नही है तो फिर आप पेट्रोल पंप कैसे खोल सकते हैं? तो आज हम आपको वो सारी जानकारी देंगे जिससे आपको एक पेट्रोल पंप का बिजनेस शुरू करने में मदद मिलेगी। एक पेट्रोल पंप को खोलने में टोटल कितना खर्चा आएगा? पेट्रोल पंप खोलने के क्या नियम है? आप कितना कमा सकते हैं? आपको किन चीजों की जरूरत होगी?
पेट्रोल पंप खोलने के लिए क्या जरूरी है?
सबसे पहले तो आप भारत के ही निवासी होने चाहिए और आपकी उम्र 21 साल से 55 साल तक होनी चाहिए। आप कम से कम बारहवीं कक्षा तक पढ़े हुए हो। एक पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपके पास कम से कम 800 स्क्वायर फ़ीट से 1200 स्क्वायर फ़ीट की ज़मीन होनी चाहिए।
कितने पैसों का निवेश करना होगा?
इसके लिए आप कौन सी जगह पर अपना पंप खोलना चाहते हैं जैसे कि रूरल एरिया या अर्बन एरिया, उस हिसाब से उसके खर्चे अलग-अलग है। अगर रूरल एरिया में खोलना हैं तो पेट्रोल पंप के खर्चे के अलावा आपके बैंक के खाते में कम से कम 12 लाख रुपए होने ही चाहिए। और अगर अर्बन एरिया में खोलना हैं तो पेट्रोल पंप के खर्चे के अलावा 25 लाख रुपए आपके खाते में होने चाहिए।
कितना कमाया जा सकता हैं?
सबसे पहले तो आपको बता दे कि इसमे आपको कोई सैलरी नही मिलती हैं। इसमे आपको कमिशन दिया जाता हैं। जीतना आप पेट्रोल या फिर डीजल बेचते हैं उस के हिसाब से आपको कमिशन दिया जाता हैं। एक सर्वे के अनुसार पता चला है कि एक लीटर डीजल में जो हैं 1.50 रुपए से लेकर 2 रुपए तक कि बचत होती हैं और वही पेट्रोल की अगर बात करे तो 2 रुपए से लेकर 3 रुपए तक कि बचत होती हैं। जितना ज्यादा आप पेट्रोल और डीजल बेच पाएंगे उतना ही ज्यादा आपको कमिशन मिलेगा।
डीलरशिप कैसे ले सकते हैं?
भारत में पेट्रोल पंप की चार कंपनी हैं जो ज्यादा चलती हैं। भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और रिलायंस पेट्रोलियम। आप इनके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं वहा पर वेकैंसी निकलती रहती हैं। अगर बहुत ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया होता हैं तो वे लकी ड्रा के जरिये चुनते हैं कि किसे मौका दिया जाए और फिर उनकी सारी छानबीन करते हैं कि वे पेट्रोल पंप खोलने के काबिल हैं या नहीं।