
पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम-सम्मान और विश्वास की नींव के सहारे खड़ा होता है। इनमें से किसी भी एक चीज की कमी रिश्ते को खोखला बना देती है और कई बार दोनों के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है।
आज शादी होने के बाद भी किसी दूसरे के साथ संबंध बनाना, यानी अपने पार्टनर को चीट करना काफी कॉमन होता जा रहा है। किसी एक जेंडर पर इसका सारा दोष मढ़ देना बिल्कुल भी ठीक नहीं क्योंकि आज पुरुष और स्त्री दोनों एक दूसरे को धोखा देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं है। लेकिन क्या इन चीजों वाकई कुछ कारण हैं? कारण जरूर हैं लेकिन हर बार ये लागू नहीं होते। यानी कोई एक सीधा जवाब तो नहीं है। हालांकि आज हम आपको कुछ मुख्य कारण जरूर गिना सकते हैं, जिनकी वजह से अक्सर एक पत्नी अपने पति को धोखा देती है। पतियों की बात फिर कभी करेंगे।
प्यार और सम्मान की कमी
औरतों की दुनिया बहुत छोटी होती है। उनकी पूरी जिंदगी अपने पति, बच्चे और परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रहती है और इसके बदले में उन्हें चाहिए होता है भरपूर प्यार और सम्मान। औरत को जब अपने पति से भरपूर प्यार और सम्मान नहीं मिलता, तो उसका मन अपने रिश्ते से उचटने लगता है। ऐसे में जहां भी उसे थोड़ा सा प्यार और सम्मान मिलता है, वो उसी तरफ खिंचती चली जाती हैं और ऐसी सिचुएशन में वो प्यार में धोखा कर बैठती हैं।
फिजिकल नीड्स का पूरा ना होना
पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों से बिल्कुल अलग है। इस रिश्ते में सिर्फ मन का मिलना जरूरी नहीं है बल्कि शारीरिक जरूरतों का पूरा होना भी उतना ही मायने रखता है। ऐसे में जब वक्त के साथ या फिर किसी और वजह से पति-पत्नी के बीच की इंटिमेसी खत्म होने लगती है, तो ऐसे में उनके रिश्ते में दूरियां आने के चांस भी बढ़ जाते हैं। कई बार जब एक पत्नी शारीरिक रूप से अपने पति से संतुष्ट नहीं होती हैं, तो ऐसी सिचुएशन में भी वो दूसरे पुरुषों में दिलचस्पी लेने लगती है।
जब पति नहीं देता वक्त
किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाना है तो उसे वक्त देना भी बहुत जरूरी होता है। यही बात पति-पत्नी के रिश्ते पर भी लागू होती है। ऐसे में जब कई बार पति काम की व्यस्तता के चलते या किसी अन्य वजह से अपनी पत्नी को प्रॉपर टाइम नहीं दे पाते, तब भी उनके रिश्ते का बैलेंस बिगड़ने लगता है। ऐसी सिचुएशन में भी कई बार महिलाएं दूसरे पुरुषों की तरफ आकर्षित होने लगती है। खासतौर पर जिन पुरुषों से उन्हें काफी अटेंशन मिलती है, उनकी तरफ ही इनका झुकाव होने लगता है।
जब बढ़ जाती हैं बेवजह की लड़ाइयां
लड़ाई-झगड़ा भला किसे पसंद होता हैं। ऐसे में जब साथ रहते-रहते पति-पत्नी के रिश्ते में बहुत ज्यादा लड़ाइयां होने लगती हैं, बात-बात पर क्लेश हो जाता है, पत्नी खुलकर अपनी किसी बात को पति के सामने शेयर नहीं कर पाती; तो ऐसी सिचुएशन में भी वो दूसरे पुरुषों की तरफ झुकने लगती है। इसके अलावा जब पति अपनी पत्नी पर बेवजह की पाबंदी लगाता है, बात-बात में रोक-टोक करता है, तब भी महिलाएं अपने पति से दूर होने लगती हैं और दूसरों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं।
आर्थिक तंगी भी बनती है वजह
कई बार महिलाएं आर्थिक समस्याओं से परेशान होकर भी प्यार में धोखा कर बैठती हैं। शादी के बाद जब पति, पत्नी की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता, छोटी-छोटी चीजों के लिए भी उन्हें तरसना पड़ता है, तो ऐसे में कई बार महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए, दूसरे पुरुष का सहारा ढूंढने लगती हैं। हालांकि याद रहे ये सभी कारण हर महिला पर लागू नहीं होते हैं।