पुलिस को पत्थर ही तो मारा था जान थोड़े न ली थी! संभल के दंगाइयों को लेकर बुर्के वाली महिला ने दी गजब दलील

पुलिस को पत्थर ही तो मारा था जान थोड़े न ली थी! संभल के दंगाइयों को लेकर बुर्के वाली महिला ने दी गजब दलील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के चार दिन हो गए हैं। स्कूल खोल दिए गए हैं लेकिन इंटरनेट अभी भी बंद रखा गया है। हिंसा प्रभावित इलाके में हालात सामान्य नहीं है। अधिकतर लोग अपने घरों को छोड़ कर चले गए हैं। ज्यादातर घरों के बाहर ताले लगे हैं। इस मामले में अब तक 25 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिसमें तीन महिलाएं भी हैं। इन तीनों महिलाओं के साथ पुलिस की तस्वीरें सामने आई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जान से थोड़े न मारा था

वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम महिला से पूछा जाता है कि पुलिस वालों को भी तो चोट आई है। इसका जवाब देते हुए महिला कहती है कि वो चोट है, सही हो जाएंगे। जिसका चला गया वो तो गया दुनिया से। वापस थोड़े न आएगा। बुर्के में चेहरा छुपाए हुए महिला आगे कहती है कि ये लोग पुलिस पर पथराव ही तो कर रहे थे कोई जान से तो तुम्हें नहीं मारा था उन्होंने।

क्या अब एक दंगाई पुलिस पर पत्थर भी नहीं फेक सकता ???

— Rishi Bagree (@rishibagree) 

रविवार को हुई थी हिंसा

रविवार को संभल में हुए हिंसा में 5 लोगों की जान चली गई। जामा मस्जिद के सर्वे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा और कई गाड़ियों को फूंक दिया। छतों से महिलाएं-पुरुष-बच्चें सब मिलकर पत्थर फेंक रहे थे। अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें दो महिलाएं हैं। इस हादसे के बाद से प्रदेश में सियासत तेज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *