
मुंबई: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ‘पुष्पा 2’ की प्री-रिलीज के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान हुए हादसे के चलते हुई।
इस घटना में एक महिला की जान चली गई।

इस घटना को लेकर चिक्कडपल्ली पीएस में मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में आज पुलिस बन्नी को गिरफ्तार कर चिक्कडपल्ली पीएस ले गई। अब अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से पहले की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

तस्वीरों में अल्लू अर्जुन फूलों वाली टी-शर्ट रहने दिख रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें काॅफी एंजाॅय करते देखा गया है।

इसके साथ ही जेल जाने से पहले उन्हें पत्नी के गाल पर Kiss करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर मुस्कान भी झलक रही थी।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को खारिज करने की मांग करते हुए अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि इस घटना में महिला की मौत हो गई। किसी फिल्म की रिलीज के मौके पर थिएटर में आना उनके लिए स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार थिएटर में आ चुके हैं लेकिन ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुईं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने थिएटर प्रबंधन और एसीपी को सूचित किया कि वह थिएटर के पास आ रहे हैं। उनके मुताबिक, कोई लापरवाही नहीं हुई और आरोप झूठे हैं। यह कहना उचित नहीं है कि यह घटना केवल उनके आने के कारण हुई।