(Himachali Khabar) Darshan Rawal Marrige Photos: फेमस सिंगर दर्शन रावल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड धरल सुरेलिया के साथ शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संयुक्त पोस्ट करके अपनी शादी की खबर की पुष्टि की और पहली तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा “मेरा सबसे अच्छा दोस्त हमेशा के लिए”।
दर्शन रावल-धरल सुरेलिया ने शेयर की पहली तस्वीर
अपने रिश्ते को लेकर महीनों तक चली अटकलों के बाद गायक दर्शन रावल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने शादी समारोह की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नए जोड़े को उनके पोस्ट पर शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिले।
View this post on Instagram
पोस्ट में गायक ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई है। उनकी नई पत्नी ने लाल लहंगा पहना है जो भारतीय दुल्हनों के लिए पारंपरिक है। नए जोड़े की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।