

UP Board Practical Exam : उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं का एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आई है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रओं की प्रैक्टिकल एग्जाम टल गई हैं। अब यह परीक्षाएं एक से 16 फरवरी तक होगी। बता दें कि ये प्रैक्टिकल एग्जाम, पहले दो चरणों में 23 से 31 जनवरी और दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक होनी थी। नए शेड्यूल के मुताबिक, अब ये प्रैक्टिकल एग्जाम पहले चरण में एक से आठ फरवरी और दूसरे चरण में नौ से 16 फरवरी तक कराए जाएंगे।
अब इस दिन होगा एग्जाम
उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल एग्जाम को जेईई मेंस परीक्षा के कारण पोस्टपोन किया गया है। बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा भी जनवरी के लास्ट सप्ताह में आयोजित होने वाली है और इसे देखते हुए बोर्ड ने ये निर्णय लिया है। नए टाइम टेबल के मुताबिक अब ये प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में कराई जाएंगी। पहले चरण में गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल में प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। वहीं दूसरे चरण में अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती, आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल में एग्जाम होगा।
बोर्ड के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, जेईई मेन्स परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक होनी हैं जबकि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 23 से 31 जनवरी तक प्रस्तावित थी। छात्रों के हित में, पहले चरण की प्रैक्टिकल एग्जाम को 9 से 16 फरवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि बोर्ड की तरफ से इस प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए नए नियम भी लागू किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक एग्जाम के दौरान परीक्षकों को छात्रों के अंक एग्जाम सेंटर पर ही अपलोड करने होंगे।