इस 1 चीज को गेहूं के आटे में मिलाकर बनाएं रोटी, जड़ से खत्म हो जाएंगी कई बीमारियां

Health Tips (haryana Update) : ज्यादातर घरों में लंच या डिनर में गेहूं के आटे से बनी रोटियां खाई जाती हैं। देशभर में लोग गेहूं की रोटी खाना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप इसे और भी पौष्टिक बनाना चाहते हैं तो इसमें बेसन यानी काले चने का आटा मिलाकर भी रोटी बना सकते हैं। इससे रोटी ज्यादा फायदेमंद और पौष्टिक बनती है। अगर आप इस तरह रोटी बनाकर खाएंगे तो आपको दोनों अनाजों में मौजूद पोषक तत्व तो मिलेंगे ही। साथ ही कई सेहत लाभ भी होंगे। अगर आप बाजार से आटा खरीदने की बजाय घर पर ही गेहूं पिसवाकर आटा रखते हैं तो उसके साथ काले चने भी पिसवा लें। जब भी रोटी बनाने का मन हो तो इन दोनों आटे को बराबर मात्रा में मिलाकर आटा गूंथ लें और रोटी बनाकर खा लें। आइए जानते हैं काले चने और गेहूं के आटे को मिलाकर रोटी खाने के क्या फायदे हैं।

बेसन और गेहूं के आटे की रोटी खाने के फायदे-
1. जब आप सामान्य गेहूं के आटे में किसी दूसरे अनाज का आटा मिलाकर रोटी बनाते हैं तो यह ज्यादा पौष्टिक हो जाती है। इससे आटे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में आप चाहें तो आटे में बेसन मिलाकर रोटी भी बना सकते हैं। आप गेहूं के आटे में बेसन या अन्य दाल या अनाज का आटा मिलाकर इसे हाई प्रोटीन बना सकते हैं। इसके साथ ही आपको कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा, बल्कि वजन भी कम होगा।

2. जब आप आटे में बेसन मिलाकर रोटी बनाते हैं तो इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा दोगुनी हो जाती है, जिससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। कम कैलोरी और हाई फाइबर होने की वजह से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन बढ़ने का डर नहीं रहता।

3. काले चने से तैयार आटा या बेसन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। अगर आप बेसन के आटे से बनी रोटी का सेवन करते हैं तो शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। अगर आपको सिर्फ बेसन की रोटी का स्वाद पसंद नहीं है तो आप इसे गेहूं के आटे में मिलाकर रोटी बना सकते हैं।

4. काले चने में प्रोटीन, फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन भी होते हैं। गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटी बनाने से पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटी बनाएं और खाएं। आपको फायदा मिलेगा।

5. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर गूंथ लें और रोटी खाएं। गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल नहीं बढ़ता है। इस तरह आप दिल की बीमारी से भी बच सकते हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *