मार्केट में आ गया है दिमाग पढ़ने वाला डिवाइस, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

 

OMI : CES 2025 में पेश किए गए गैजेट्स में एक दिलचस्प
और थोड़ा अजीब डिवाइस है। इस अजीबोगरीब डिवाइस का नाम OMI है। यह डिवाइस
ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक से लैस है। कंपनी का यह दावा है कि OMI
यूजर के दिमाग को आसानी से पढ़ सकता है। फिलहाल यह पूरी तरह से सही नहीं
कहा जा सकता क्योंकि यह भविष्य में एक्टिवेट होने वाला फीचर है, लेकिन अभी
यह एक एआई-आधारित डिवाइस के रूप में काम करता है।

गले में पहन सकते हैं नेकलेस की तरह

OMI एक छोटा, वेयरेबल डिवाइस है जिसे आप गले में पेंडेंट या नेकलेस की
तरह पहन सकते हैं या फिर इसे अपने सिर के पास माउंट कर सकते हैं। इसे “Hey
Omi” बोलकर ऐक्टिवेट किया जा सकता है और यह लिस्निंग मोड पर काम करता है,
यानी बिना किसी वेक वर्ड की जरूरत के यह लगातार आपकी बातें सुनता रहता है।

कर सकता है रियल-टाइम ट्रांसलेशन

यह डिवाइस GPT-4 तकनीक का इस्तेमाल करता है और यूजर्स को पर्सनलाइज्ड
एडवाइस देने, सवालों के जवाब देने, बातचीत को संक्षेप में बताने, To-Do
लिस्ट बनाने, मीटिंग्स शेड्यूल करने जैसे कार्यों में मदद करता है। इसके
अलावा, यह रियल-टाइम ट्रांसलेशन भी कर सकता है, जिससे आप आस-पास के लोग जो
अलग भाषा में बात कर रहे हैं, उनकी बातें समझ सकते हैं।

यह डिवाइस ब्रेन वेव्स को पढ़ सकता है

OMI का मुख्य आकर्षण इसका भविष्य में ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) फीचर
है, जिससे यह यूजर के विचारों को डिकोड करने में सक्षम हो सकता है। कंपनी
ने यह दावा किया है कि भविष्य में यह डिवाइस ब्रेन वेव्स को पढ़ सकता है और
जो कुछ भी आप सोचेंगे, उसे ट्रांसलेट कर सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल
सक्रिय नहीं है और इसे आने वाले समय में इनेबल किया जाएगा।

 यूजर का डेटा किया जाएगा लोकली स्टोर

चूंकि यह डिवाइस हमेशा लिस्निंग मोड में रहता है, इस पर डेटा प्राइवेसी
को लेकर कुछ सवाल उठ सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने यह सुनिश्चित किया है कि
यूजर का डेटा लोकली स्टोर किया जाएगा और यूजर्स को यह देखने की सुविधा
मिलेगी कि उनका डेटा कहां जा रहा है। इसके अलावा, इसे ओपन सोर्स रखा गया है
ताकि यूजर्स और डेवलपर्स इसे और भी बेहतर बना सकें।

OMI की कीमत

OMI की कीमत 89 यूएस डॉलर यानी लगभग 7640 रुपये है। फिलहाल यह डिवाइस एक
ऑडियो-ओनली AI प्रोडक्ट है और इसका ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस फीचर बाद में
ऐक्टिवेट किया जाएगा। यह डिवाइस 2025 के दूसरे क्वार्टर में ग्लोबली शिप
किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *