एक्टर सैफ अटैक केस में मुंबई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पकड़े गए आरोपी के बारे में पूरा पता चला


Himachali Khabar

देश की बड़ी खबरों में मुंबई से हैं। जहां पर एक्टरसैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। आपको बता दें कि मुंबई के जोन 9 डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, उसकी आयु 30 वर्ष है। आरोपीडकैती के इरादे से घर में घुसा था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी. हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है

आपको बता दें कि 6 जनवरी को एक्टर सैफ खान के घर पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने कबूल किया है कि उसने सैफ के घर में घुसकर उनपर हमला किया था। पकड़े जाने के डर से वो अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *