UP Rains: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन तक इस इलाके में होगी बारिश

UP Rains: Weather will change again in UP, it will rain in this area for two daysUP Rains: Weather will change again in UP, it will rain in this area for two days

UP Rain, Weather Update 18 January: उत्तर भारत में इन दिनों ठंड से बुरा हाल है। दिन में कई राज्यों में थोड़ी धूप जरूर निकल रही है, लेकिन ठीक-ठाक ठंड अब भी बरकरार है। इस बीच, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से यूपी का मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी यूपी के इलाकों में दो दिन बारिश होने जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों का तापमान इन दिनों 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है और पांच डिग्री तक तापमान बढ़ जाएगा। कोहरे की बात करें तो यूपी में भी इसका असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 19-21 यानी कि तीन दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर प्रदेश ठंड की चपेट में है और शुक्रवार को सुबह कोहरे के कारण कई हिस्सों में दृश्यता कम हो गई। घने कोहरे के कारण सुबह आम जनजीवन प्रभावित हुआ, खासकर लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में, जहां इससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ और कुछ रेलगाड़ियां कई घंटे देरी से चलीं। लखनऊ में सुबह के समय बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर काफी अधिक रहा। दोपहर में धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों में इटावा में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगरा, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आजमगढ़ जैसे जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा देखने को मिलेगा। राजधानी लखनऊ की बात करें तो न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी होगी। 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया तो 19 को 11 और 22 जनवरी को 13 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा, अधिकतम तापमान भी 24-25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं, कानपुर की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 डिग्री और अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *