Maha Kumbh : उत्तरप्रदेश
के प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) का आयोजन हो रहा है। 14 जनवरी से
शुरू हुए इस महाकुंभ में कईं साधू-संतों की टोली आई हुई है। देश-विदेश से
लोग यहाँ पर उनके दर्शन करने और शाही स्नान करने आ रहे है। ऐसे में सोशल
मीडिया के जमाने में वहां की पल-पल की खबरें लोगों तक भी पहुँच रही है। साथ
ही कुछ लोग ऐसे है जो महाकुंभ में आते ही वायरल हो चुके है। आज हम आपको
ऐसे ही तीन व्यक्तियों के बारे में बताने जा रहे है जो महाकुंभ (Maha
Kumbh) में वायरल हुए है।
1. साध्वी हर्षा
बात करें साध्वी हर्षा की तो वह अपनी सुंदरता के चलते काफी वायरल हुई
है। एंकर से साध्वी बनी हर्षा को महाकुंभ (Maha Kumbh) में आते ही लोगों ने
वायरल कर दिया था। रातों-रात वह अपनी सुंदरता के चलते लोकप्रिय हो गई थी।
उनके कईं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। इसके साथ ही उन पर कई
आरोप भी लगे थे जिसके चलते वह निराश हुई थी। और उन्होंने महाकुंभ (Maha
Kumbh) को छोड़ने कि मंशा भी जाहिर कि थी।
2. IIT बाबा
महाकुंभ (Maha Kumbh) में एक ऐसे ही व्यक्ति कि बात हम करने जा रहे है
जो रातों-रात वायरल हुआ। बात अभय सिंह की है जो हरियाणा का रहने वाला है।
आईआईटी बोम्बे से ग्रेजुएशन करने वाले अब्भय को महाकुंभ में आईआईटी बाबा के
नाम से जाने जाना लगा। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। फिर
बीच में खबर आई थी की ये महाकुंभ (Maha Kumbh) को छोड़कर जा चुके हैं।
लेकिन एक दिन बाद ही वापिस ये कैंप में लौट आए थे।
2. मोना
महाकुंभ (Maha Kumbh) 2025 में एक ऐसी लड़की भी आई जो माला बेचकर अपना
गुजारा कर रही थी। इंदौर मध्यप्रदेश कि रहने वाली ये लड़की मोना अपने परिवार
के साथ महाकुंभ में आई थी। इसे देखकर लोग इनकी आँखों में मोहित हो गए थे।
सुन्दर आँखों और रूप को देखकर लोगों ने मोना को वायरल कर दिया था। इसके बाद
ये लोगों कि बातों से भी परेशान हो गई थी। जिसके बाद इन्होने सीएम योगी से
अपनी सुरक्षा कि गुहार भी लगाई थी। इतना ही नहीं ये महाकुंभ (Maha Kumbh)
छोड़कर भी चली गई थी।