(Himachali Khabar)Geyser Tips: सर्दियों के मौसम में पानी गर्म करने के लिए गीजर एक जरूरी उपकरण है। हालांकि अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। गीजर फटने जैसी घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं जिसके पीछे कुछ सामान्य लेकिन गंभीर गलतियां होती हैं। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिन्हें सुधार कर आप इस हादसे से बच सकते हैं।
गीजर को जरूरत से ज्यादा देर तक चालू रखना
गीजर को जरूरत से ज्यादा देर तक चालू रखना सबसे बड़ी गलती है। इससे पानी का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है और प्रेशर बेल्ट में दबाव बन सकता है। इस स्थिति में गीजर फट सकता है। इसलिए समय रहते गीजर का इस्तेमाल बंद कर दें।
खराब थर्मोस्टेट का इस्तेमाल
थर्मोस्टेट गीजर में तापमान को नियंत्रित करता है। अगर यह खराब हो जाए तो पानी बहुत गर्म हो सकता है जिससे प्रेशर बढ़ सकता है। थर्मोस्टेट को समय-समय पर चेक करना और खराब होने पर इसे बदलना जरूरी है।
प्रेशर वाल्व की अनदेखी
प्रेशर वाल्व गीजर का एक अहम हिस्सा है जो प्रेशर को नियंत्रित करता है। अगर यह खराब हो जाए तो प्रेशर ठीक से रिलीज होना बंद हो सकता है। इससे गीजर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेशर वाल्व की स्थिति को नियमित रूप से चेक करें और खराब होने पर इसे तुरंत बदल दें।
बिजली की रफ्तार से बढ़ रहा है कोलस्ट्रॉल नही कर पा रहे रोक-थाम बन रहा है नसों का काल तो कर लें ये उपाय!
पानी की खराब गुणवत्ता
गीजर में लंबे समय तक कठोर पानी का इस्तेमाल करने से इसके अंदर स्केलिंग हो जाती है। इससे हीटिंग कॉइल प्रभावित होती है और प्रेशर बढ़ सकता है। गीजर में उचित वॉटर फिल्टर लगाना बेहतर उपाय है।
गीजर की नियमित सर्विस न करवाना
गीजर की समय-समय पर सर्विस करवाना जरूरी है। अगर इसकी सफाई और मरम्मत का ध्यान नहीं रखा गया तो यह जल्दी खराब हो सकता है और दुर्घटना का कारण बन सकता है।
इन खतरों से कैसे बचें?
- सही ब्रांड और क्वालिटी का गीजर चुनें।
- गीजर को किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से लगवाएं।
- ओवरलोडिंग से बचें और समय पर गीजर बंद कर दें।
- हर 6 महीने में गीजर की सर्विसिंग करवाएं।
गल रही हैं हड्डियां खोंखला हो गया है शरीर! ये 7 संकेत बताते हैं आपकी सेहत का हाल दें दें ध्यान नही तो बन जाएगा काल!