नई दिल्ली: राजस्थान के करौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी में अजीबे-गरीब घटना घटी। बता दें कि इस शादी से दूल्हे को इंकार करना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल दूल्हे ने जब अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा देखा तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे बौखलाए दुल्हन के परिवार ने दूल्हे की पिटाई कर डाली।
दूल्हे राजा की हुई पिटाई
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला राजस्थान के करौली में टोडाभीम (करौली) थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दूल्हा स्टेशन मास्टर के पद पर काम करता है। दूल्हे पक्ष के लोगों ने लड़की वालों के ऊपर मारपीट और दुल्हे के बाल और मूंछ काटने का आरोप लगाया है। लड़के वालों का इस मामले में कहना है कि फोटो में जो लड़की दिखाई गई थी, सगाई के समय उन्हें वो लड़की नहीं दिखी। इसी वजह से उन्होंने लड़की को रिजेक्ट करते हुए गोद भराई की रस्म और शादी करने से इंकार किया था।
लड़की को देखकर चौंक गए
लड़की की फोटो देखने के बाद दूल्हे ने रिश्ता तोड़ा तो दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद पंचों को भी बुलाया गया। आरोप है कि तब भी बात न बनी तो दुल्हन पक्ष ने दूल्हे राजा की पिटाई कर डाली। उसकी मूंछ भी काट दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दूल्हे का कहना है कि परिवार के सभी लोग मिलकर वधु पक्ष के घर पर सगाई की रस्म करने गए थे, लेकिन जब हमने लड़की को देखा, तो हम सब चौंक गए। इसके बाद हमने इस शादी से साफ मना कर दिया। लेकिन ये बाद लड़की वालों को अच्छी नहीं लगी और उन लोगों ने हमें रोका और तुरंत जवाब देने की बात कही। हमने तब लड़की वालो से कह दिया कि ये शादी नहीं हो सकती। हमारे साथ आपने धोखा किया है।
मारपीट कर काटी मूंछ
दूल्हे का कहना है कि- इसके बाद लड़की वालों ने उसके चाचा, छोटे भाई और उसके पिता के साथ-साथ उसे भी बाहर जाने से रोक दिया। वहां पर पंचायत को बुलाया गया और इस मामले को अपमान बताते हुए दुल्हन के पक्ष के लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन के पक्ष के लोगों ने सबसे ज्यादा मेरे साथ मारपीट की है। उनल लोगों ने मुझ पर हमला किया और मेरे बाल और मूंछ काट दिए। लड़के वालों ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Also Read…
इजरायल ने हमास को दिया अल्टीमेटम, बंधकों को छोड़ो वरना खैर नहीं
कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को थोड़ी देर में सुनाई जाएगी सजा, बोला- निर्दोष हूं फिर भी जबरन फंसा रहे