मौसम में होगा बदलाव, हरियाणा, पंजाब समेत इन प्रदेशोंं इस दिन होगी झमाझम बरसात


Himachali Khabar

मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार से यानि 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। इसी के साथ ही 22 जनवरी और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर है। एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान पर है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक फैली हुई है।

देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बरसात हुई। लक्षद्वीप, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बरसात। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। 22 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और आँधी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *