इस मशहूर एक्टर का 44 की उम्र में निधन, फ्लैट में 1 दिन बाद मिली लाश, सदमे में परिवार

इस मशहूर एक्टर का 44 की उम्र में निधन, फ्लैट में 1 दिन बाद मिली लाश, सदमे में परिवार (Himachali Khabar)  Yogesh Mahajan Passes Away: टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता योगेश महाजन का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 19 जनवरी 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वे अपने उमेरगांव स्थित फ्लैट में मृत पाए गए और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर ने परिवार और करीबी दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

करीबी दोस्त ने जताया दुःख

योगेश महाजन की को-स्टार और करीबी दोस्त सुजैन बर्नर्ट ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं। वह एक अद्भुत इंसान और अभिनेता थे जो कैमरे के बाहर भी हमेशा पॉजिटिव रहते थे। उनका निधन मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला है।” सुजैन ने यह भी बताया कि कई बार वह योगेश के साथ सफर कर चुकी थीं और उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।

कबूतर की बीट ने फेर दिया सैफ के हमलावर के मसूबों पर पानी वरना हो जाता बड़ा कांड

योगेश महाजन अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध

योगेश महाजन के परिवार में उनकी पत्नी और सात वर्षीय बेटा है। वे अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर किया करते थे। योगेश महाजन अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया है। इन दिनों वे टीवी शो ‘शिव शक्ति तप त्याग तांडव’ में नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने ‘अदालत’ ‘जय श्री कृष्णा’ ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ और ‘देवों के देव महादेव’ जैसे शो में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

योगेश महाजन मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम

योगेश महाजन मराठी फिल्म इंडस्ट्री के भी एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने ‘मुंबईचे शहाणे’ और ‘समसाराची माया’ जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका अचानक निधन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनका अंतिम संस्कार 20 जनवरी 2025 को मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी-2 श्मशान घाट पर किया जाएगा।

200 साल पुराना नेकलेस सोने की तारों से जड़ी साड़ी…ट्रंप की डिनर पार्टी में Nita Ambani का रॉयल लुक देख खूबसूरती के कायल हुए लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *