सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज: कार से उतरकर खुद बिल्डिंग के अंदर गए..

सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज: कार से उतरकर खुद बिल्डिंग के अंदर गए..सैफ 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज: कार से उतरकर खुद बिल्डिंग के अंदर गए..

नई दिल्ली। सैफ अली खान को जानलेवा हमले के 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई है। हाल ही में, देर रात सैफ और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के घर में चोर घुस आया था। चोर के साथ हाथापाई में ही सैफ घायल हो गए थे। घुसपैठिये ने उन पर चाकू से कई वार किए थे।

सैफ अली खान घायल हालत में अपने बेटे तैमूर के साथ लीलावती अस्पताल गए थे। शरीर पर बुरी तरह चोट लगने के बावजूद अभिनेता ने हार नहीं मानी थी और ऑटो रिक्शा करके अस्पताल गए। अस्पताल में अभिनेता की सर्जरी हुई थी। हालांकि, अब अभिनेता एकदम ठीक हैं।

सैफ को लेने पहुंचीं करीना
पांच दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभिनेता की हालत में सुधार देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। करीना कपूर खान अपने पति सैफ को लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। अब आखिरकार अभिनेता अपने घर लौट आए हैं। सैफ सतगुरु बिल्डिंग के बाहर स्पॉट हुए। व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में अभिनेता अपने घर की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या था मामला?
15 जनवरी की देर रात एक चोर सैफ अली खान और करीना के घर में घुस गया था। जेह की नैनी के मुताबिक, चोर कपल के छोटे बेटे के कमरे में था और जेह की ओर बढ़ रहा था कि तभी आवाज सुनकर सैफ अली खान आ गए। परिवार को बचाने के लिए वह चोर से भिड़ गए और इसी बीच उनकी रीढ़ की हड्डी समेत कई जगह चाकू से उसने हमला कर दिया।

कौन है सैफ पर हमला करने वाला शख्स?
मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन ही ठाणे से शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और वह एक कुश्ती प्लेयर रह चुका है। वह 5-6 महीने पहले ही भारत आया था और मुंबई में रह रहा था। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम है, जो मुंबई में विजय दास बनकर रह रहा था। वह मुंबई में एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *