नाक में नाथ, सिर पर घूंघट, महारानी बनकर छाई रश्मिका मंदाना, इस फिल्म में नजर आएंगी ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली .

 

Rashmika Mandhana: अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 फिल्म में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी रश्मिका मंदाना बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली है। रश्मिका मंदाना विक्की कौशल के साथ फिल्म छावा में नजर आएंगी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। रश्मिका मंदाना का लुक हर जगह छाया हुआ है फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

शाही अंदाज में दिखी रश्मिका मंदाना

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्ट में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई की भूमिका में है। इस दौरान एक्ट्रेस शाही अंदाज में दिखी है। लाल साड़ी, सोने के गहने ,हरी चूड़ियों के साथ वह मराठी बिंदी में नजर आई हैं। पोस्ट को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया की छावा का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा। आपको बता दे इस फिल्म में विक्की कौशल मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म इसी साल 18 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छावा फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना अहम भूमिका में दिखाई देंगे, वही आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम, प्रदीप रावत ,संतोष जुवेकर अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *