

पटना: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार शाम मोकामा में जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने उन पर लगभग 100 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सोनू-मोनू गिरोह ने खोल दी बंदूक की नाल
दरअसल, पूर्व विधायक अनंत सिंह बुधवार शाम मोकामा में एक विवाद को लेकर पंचायती करने पहुंचे थे। इसी दौरान सोनू-मोनू गैंग ने उन पर हमला कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लगभग 100 राउंड फायरिंग की। इस हमले में अनंत सिंह चौंकाने वाले तरीके से बच गए। घटना के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोनू-मोनू नाम के दोनों भाई मोकामा प्रखंड के जलालपुर के रहने वाले हैं इलाके में इनकी दहशत है कि इनकी मां ने मुखिया का चुनाव जीत लिया सोनू-मोनू के पास खुद का अपना ईंट-भट्ठे का चिमनी है और ईंट बेचते हैं सोनू-मोनू पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे मामले दर्ज हैं.
गांव में पंचायती कराने गए थे अनंत सिंह
जिस वक्त अनंत सिंह पर हमला हुआ उस समय वो नौरंगा जलालपुर गांव में थे। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गिरोह ने लेनदेन के एक मामले में परिवार को बाहर निकालकर एक घर में ताला लगा दिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अनंत सिंह वहां गए थे। फायरिंग की घटना पंचमहला थाने एरिया में हुई। इस घटना के बाद नौरंगा जलालपुर और आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के साथ मौजूद उनके सहयोगी, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ के नाम से जाना जाता है, भी बाल-बाल बच गए।
सोनू-मोनू गिरोह से अनंत की पुरानी अदावत
बताया जाता है कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है। दोनों एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं। सोनू-मोनू मुख्य तौर लखीसराय और मोकामा एरिया में एक्टिव है। अनंत सिंह के जेल से रिहा होने के बाद दोनों गुटों के बीच रिश्ते कुछ समय के लिए रिश्ते सामान्य हुए थे, लेकिन बुधवार शाम फिर से वर्चस्व की लड़ाई में दोनों के बीच गोलीबारी हो गई। ये घटना क्षेत्र में गैंगवार की आशंका पैदा करती है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि हिंसा को फैलने से रोका जा सके।