Mamta Kulkarni : बालीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने
चकाचौंध की दुनिया को अलविदा कहकर संन्यास ले लिया है। ममता कुलकर्णी अब
किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं। ममता कुलकर्णी की
तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें ममता कुलकर्णी गले में
रुद्राक्ष, भगवा कपड़े पहनकर प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ों के
साथ नजर आ रही हैं। ममता कुलकर्णी के इस नए अवतार ने लगभग सभी को हैरानी
में डाल दिया है।
गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला
ममता कुलकर्णी प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची और अखाड़े की आचार्य
महामंडलेश्वर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। ममता कुलकर्णी के गले में
रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला नजर आ रही है। ममता कुलकर्णी ने
कहा कि, यहां आना मेरा सौभाग्य है। यहां ममता कुलकर्णी ने करीब एक घंटे तक
महाकुंभ और धर्म अध्यात्म के मुद्दों पर आचार्य महामंडलेश्वर से चर्चा भी
की। इसके पूर्व ममता कुलकर्णी ने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई।
ममता कुलकर्णी को बनाया जाएगा महामंडलेश्वर
बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर
डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सानिध्य में महामंडलेश्वर बनाई जाएंगी।
जिसकी तैयारी किन्नर अखाड़े में शुरू कर दी गई है। देर शाम ममता कुलकर्णी
को महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। इसके पहले वह संगम में संतों के साथ स्नान
करेंगी और फिर पिंडदानके बाद महामंडलेश्वर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बता
दें कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड को छुपा रुस्तम, सेंसर, जाने-जिगर, चाइना
गेट, किला, क्रांतिकारी, जीवन युद्ध, नसीब, बेकाबू, बाजी, करन अर्जुन,
तिरंगा जैसी कई फिल्में दे चुकी हैं।