Delhi Metro Viral Video: मेट्रो में धक्का लगने पर हुआ हंगामा, बोल डाला कुछ ऐसा…

Delhi Metro Viral Video: 24 दिसंबर 2002 को शुरू हुई दिल्ली मेट्रो अब राजधानी की जीवन रेखा बन गई है। दिल्ली की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा इसका इस्तेमाल करता है। लेकिन मेट्रो में घुसते ही कुछ लोग अनजाने में परेशान हो जाते हैं। जिसकी वजह कभी सीट तो कभी धक्का लगते रहते है।

 

इस बार भी मेट्रो में कुछ ऐसा ही हुआ, इसकी वजह से  दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ और विवाद ज्यादा बढ़ गया।

 

इस क्लिप में दो लोगों के बीच बहुत ज्यादा बहस होती है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। कपल का गलत व्यवहार इस बहस का कारण है। जिसमें व्यक्ति उनके बारे में प्रश्न उठाता है। बाद में, जब कपल घिरने लगते हैं, वह पुलिस को धमकी देते हुए बाहर निकल जाते हैं और बंदे को भी बाहर बुलाने लगते हैं। यह घटना कश्मीरी गेट से बल्लभगढ़ (राजा नाहर सिंह) तक चलने वाली मेट्रो में हुई है।

धक्का-मुक्की से परेशान
दिल्ली की जनपथ मेट्रो लाइन के आसपास हुई इस घटना में दोनों कपल एक दूसरे से बहुत करीब बैठे थे। उस समय उस बंदे का पैर उनसे लग गया, जिससे विवाद हुआ। महिला और उसके प्रेमी को वीडियो में शख्स को बाहर बुलाकर पुलिस की धमकी देते सुना जा सकता है। इस बीच, वह व्यक्ति उन्हें कहता है: “औकात है तो गाड़ी बुक करके जाओ!” 

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति जनपथ मेट्रो स्टेशन पर उतरते समय लोगों से पूछता है कि गलती किसकी थी। इसके जवाब में, लगभग हर कोई उस महिला और उसके प्रेमी का नाम लेता है और बंदे को निर्दोष बताता है। इसके साथ लगभग सत्तर सेकंड की क्लिप समाप्त होती है।

X पर इस वीडियो को @gharkekalesh पर पोस्ट करते हुए लिखा: “दिल्ली मेट्रो में एक कपल और लड़के के बीच कलेश।” आप वीडियो देखकर पूरा मुद्दा समझ सकते हैं। खबर लिखे जाने तक, इस वायरल रेली को 37 हजार बार देखा गया है। साथ ही 300 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने पोस्ट पर भी कमेंट किया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *