आतंकी तहव्वुर राणा से लेकर अर्श डल्ला तक, सारे भगौड़ो को वापस लाएगी मोदी सरकार; यहां देखें भारत की वांटेड लिस्ट..

आतंकी तहव्वुर राणा से लेकर अर्श डल्ला तक, सारे भगौड़ो को वापस लाएगी मोदी सरकार; यहां देखें भारत की वांटेड लिस्ट..नई दिल्ली। भारत सरकार ने दूसरे देशों में छुपे भगोड़ों को वापस लेने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 26/11 मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया। तहव्वुर हुसैन राणा को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया था। इस फैसले से भारत के लिए इस आतंकी मास्टरमाइंड को न्याय के कठघरे में लाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा भारत कई अन्य अपराधियों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है। ये सभी भारत में कानून से बचने के लिए फरार हो गए हैं। आज हम बताएंगे कि भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में किस किसका नाम शामिल है।

तहव्वुर राणा

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी है। मुंबई हमले में तहव्वुर राणा की मुख्य भूमिका थी। उस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे। उसे 2008 के हमलों के बारे में पहले से जानकारी थी। उसे 2009 में डेनमार्क में आतंकी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अब उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

अर्श डल्ला

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का मुखिया है। वह फिलहाल कनाडा में है। वह भारत में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आतंकी घटनाओं के 50 से ज्यादा मामलों में फरार है। भारत उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन दिसंबर में उसे जमानत मिल गई थी।

अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। भारत में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में फरार है। माना जाता है कि वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी शामिल है।

विजय माल्या

शराब कारोबारी विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट मामले में भारत से फरार है। माल्या 2016 में भारत छोड़कर यूके चला गया था। पिछले साल सीबीआई कोर्ट ने एक नए मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

नीरव मोदी

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 14,000 करोड़ रुपये के पीएनबी लोन धोखाधड़ी मामले में जांच चल रही है। वह फिलहाल यूके में है। नीरव मोदी को 2018 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल यूके की जेल में हैं।

इसके अलावा भारत कई अन्य अपराधियों को लाने की कोशिश कर रहा है। इनमें संजय भंडारी और महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का नाम भी शामिल है।

ः- ट्रंप ने मुसलमानों के लिए जारी किया ऐसा फरमान, कांप गए 57 मुस्लिम देश, अब अमेरिका में एंट्री के लिए करना होगा ये काम

दुनिया का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू, ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही दुनिया में हलचल, अवैध प्रवासियों की खैर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *