
फरवरी व्रत-त्योहार
February Hindu Calendar 2025: साल 2025 का पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने वाला है और जल्द ही फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा. धार्मिक दृष्टि से फरवरी के महीने को बेहद महत्वूर्ण माना जाता है, क्योंकि फरवरी के महीने में फाल्गुन मास की शुरुआत होती है. पंचांग के अनुसार, इस बार फरवरी में कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं जैसे- वसंत पंचमी, जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा और और महाशिवरात्रि आदि. हिंदू धर्म में इन सभी पर्व का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की डेट.
फरवरी के व्रत- त्योहार की लिस्ट(February Vrat Tyohar 2025)
1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी और गणेश जयंती
2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
3 फरवरी 2025 – स्कंद षष्ठी
4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती और रथ सप्तमी
5 फरवरी 2025 – मासिक दुर्गाष्टमी
8 फरवरी 2025 – जया एकादशी (माह शुक्ल पक्ष)
9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (माघ शुक्ल पक्ष)
12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी 2025 – फाल्गुन माह शुरू, ललिता जयंती
16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
18 फरवरी 2025 – यशोदा जयंती
19 फरवरी 2025 – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती और कालाष्टमी
21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी व्रत (फाल्गुन कृष्ण पक्ष)
25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (फाल्गुन कृष्ण पक्ष)
26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या
फरवरी के महीने में होने वाले गोचर
- 4 फरवरी 2025 – बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे.
- 11 फरवरी 2025 – बुध ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे.
- 12 फरवरी 2025 – सूर्य ग्रह कुंभ राशि में परिवर्तन करेंगे.