नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम को 2 साध्वियों से यौन शोषण मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। अब एक बार फिर से राम रहीम गुरमीत सिंह को पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकला गया। बताया जा रहा है कि इस बार वह बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरे में जाएंगे। सजा होने के बाद पहली बार सिरसा डेरे में जाने की गुरमीत राम रहीम को अनुमति मिली है। साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से वो सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय नहीं जा पाया।
