गोबिंद कांडा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अरुण सिंह को दिया पुत्र के शुभ विवाह का निमंत्रण


Himachali Khabar

हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व  गृह, उद्योग, वाणिज्य, खेल युवा कल्याण व स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गोपाल कांडा के अनुज वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र धवल कांडा के शुभ विवाह का दिल्ली स्थित निवास स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सदस्य एवं दिल्ली भाजपा मुख्यालय  प्रभारी अरूण सिंह को निमंत्रण दिया साथ ही प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की।

  गौरतलब हो कि भाजपा नेता गोबिंद कांडा के ज्येष्ठ पुत्र धवल कांडा की 30 जनवरी को दिल्ली में शादी समारोह है।  गोबिंद कांडा और दिल्ली के प्रख्यात उद्योगपति राकेश बिंदल के साथ दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास स्थान और बीजेपी मुख्यालय में राज्यसभा सदस्य एवं दिल्ली भाजपा मुख्यालय  प्रभारी अरूण सिंह से मुलाकात की और उन्हें पुत्र धवल कांडा के शुभ विवाह समारोह में शामिल होकर पुत्र और पुत्रवधू को अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए निमंत्रण दिया। मुलाकात और बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति पर  चर्चा  भी हुई।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *