जो जितना पैसा गिनेगा, उतना अपने घर ले जाए… इस कंपनी ने दिया करोड़ों रुपए का बोनस..

कंपनियों में कर्मचारियों को वेतन और बोनस देने का अलग-अलग तरीका होता है, लेकिन चीन की एक कंपनी ने तो अपने कर्मचारियों के लिए बोनस देने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अनोखा गेम रखा, जिसमें वे जितना ज्यादा पैसा गिन पाएंगे, उतना ही वह अपने घर ले जाएंगे। इस गेम के जरिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को करोड़ों रुपए का बोनस दिया।

कंपनी का बोनस देने का तरीका
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कंपनी ने अपने 5,000 कर्मचारियों के लिए पैसे गिनने का गेम आयोजित किया। इस गेम में शर्त थी कि जितना पैसा गिन पाएगा, उतना ही वह बोनस के रूप में घर ले जाएगा। गेम का तरीका इतना दिलचस्प था कि सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है, और अब इस कंपनी के पास काम के लिए लोगों के रिज़्यूमे की लाइन लग गई है।

नोट गिनने का मजेदार तरीका
चीन के हेनान प्रांत में आयोजित इस प्रतियोगिता में कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा सा टेबल रखा था, जिस पर 100 युआन के नोटों का ढेर लगा हुआ था। कर्मचारियों को यह नोट गिनने के लिए एक निर्धारित समय दिया गया था, और जितने अधिक नोट गिनते, उतना अधिक बोनस मिलता। शर्त यह थी कि अगर एक भी नोट गलत गिना तो 1,000 युआन काट लिए जाएंगे। इस गेम के दौरान, लॉटरी सिस्टम से तय किया गया था कि हर कर्मचारी को कितने समय के लिए नोट गिनने का मौका मिलेगा। कुछ कर्मचारियों को 1 मिनट, कुछ को 2 मिनट और अधिकतम 15 मिनट का समय दिया गया।

कंपनी का नाम
यह प्रतियोगिता चीन की प्रसिद्ध कंपनी Kuangshan Crane Company ने आयोजित की थी, जो अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए जानी जाती है। इस गेम में जिस कर्मचारी ने सबसे ज्यादा पैसे गिनने में सफलता पाई, उसने कुल 97,800 युआन (करीब 11,27,837 रुपए) के नोट गिने और वह जीतने के बाद इस पैसे को बोरे में भरकर अपने घर ले गया। इस तरह के अनोखे तरीके से बोनस देने के कारण, अब यह कंपनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कर्मचारियों को खुश रखने के इस तरीके ने उसे कर्मचारियों की पहली पसंद बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *