एग्जिट पोल में उड गया केजरीवाल! 8 पोल में भाजपा की आंधी. जानें कितनी सीटें?

एग्जिट पोल में उड गया केजरीवाल! 8 पोल में भाजपा की आंधी. जानें कितनी सीटें?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। 7 एग्जिट पोल आए हैं। सभी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें आधी तक घटने का अनुमान जाहिर किया गया है।

एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 44, AAP को 25 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। मतदान का वक्त 6 बजे खत्म हो चुका है, लेकिन लाइन में लगे लोगों के वोट पड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

सट्टा बाजार बोला- AAP की सीटें घटीं, पर सरकार बनाएगी

सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक AAP की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल ही बनाएंगे। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने AAP के 38-40, भाजपा के 30-32 और कांग्रेस के 0-1 सीट जीतने का अनुमान जताया है।