Positive Energy in Home, Haryana Update : अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं और तरक्की नहीं मिल रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान वास्तु शास्त्र में छिपा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ खास पक्षियों की तस्वीरें लगाने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ये तस्वीरें घर में न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं बल्कि घर का माहौल भी शांत करती हैं। माना जाता है कि इन पक्षियों की वजह से देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसने लगेगी।
सफलता का प्रतीक है गिद्ध की तस्वीर-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिविंग रूम में गिद्ध की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। खासकर चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में गिद्ध को सफलता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में इसे भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ से जोड़ा जाता है। गिद्ध की तस्वीर लगाने से घर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है हंस की तस्वीर-
वास्तु शास्त्र में घर में हंस की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व कोने की दीवार पर लगाना चाहिए। हंस की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाती है, जिससे घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इसे भाग्य के लिहाज से भी शुभ माना जाता है और धन-संपत्ति के मामले में भी वृद्धि होती है।
घर में कलह से छुटकारा पाने के लिए मोर की तस्वीर-
अगर घर में कलह या विवाद का माहौल रहता है तो मोर की तस्वीर लगाना एक अच्छा उपाय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर की तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है और यह घर के माहौल को खुशनुमा और शांतिपूर्ण बनाती है। मोर के पंख को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है और घर में शांति बनी रहती है।
नीलकंठ की तस्वीर-
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नीलकंठ की तस्वीर लगाना नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का कारगर उपाय है। यह तनावपूर्ण माहौल को शांत करने में मदद करता है और घर में सकारात्मकता फैलाता है। नीलकंठ की तस्वीर हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगानी चाहिए, इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।