

कटक. इस मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। रोहित लंबे समय बाद लय में नजर आए और उन्होंने 30 गेंदों पर करियर का 58वां अर्धशतक जड़ दिया। रोहित अपनी दमदार पारी की मदद से द्रविड़ को पीछे छोड़ने में सफल रहे।
इस मैच से पहले रोहित को द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी और वह पांचवें ओवर में साकिब महमूद की गेंद पर छक्का लगाकर इस उपलब्धि पर पहुंचे। रोहित अब इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली हैं।
खिलाड़ी रन
सचिन तेंदुलकर 18426
विराट कोहली 13906
सौरव गांगुली 11363
रोहित शर्मा 10894
राहुल द्रविड़ 10889
रोहित की तेज पारी
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जो उनका वनडे में चौथा सबसे तेज पचासा है। रोहित ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था, जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज पचासा था। वहीं, उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वहीं, 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों पर पचासा जड़ा था।
रोहित ने गेल को पीछे छोड़ा
रोहित ने वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा दिया है। रोहित ने जैसे ही पारी का अपना दूसरा छक्के लगाया, वह गेल से आगे निकल गए। रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ शाहिद अफरीदी हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 351 रन छक्के लगाए हैं। गेल ने अपने करियर में 331 वनडे छक्के लगाए, जबकि रोहित अब तक 335 छक्के लगा चुके हैं।
खराब फॉर्म से गुजर रहे थे रोहित
रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे। रोहित पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे और मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया था। कटक के रोहित अलग ही फॉर्म में नजर आए और उन्होंने रन बनाने का सूखा समाप्त किया। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रभावित नहीं कर सके थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया था, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप ही रहे थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय कप्तान रंग में नजर आ गए जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।