
हम अपने शरीर का जितना अच्छा ख्याल रखते हैं वह उतना ही सेहतमंद रहता है। आमतौर पर इंसान अपने चेहरे, हाथ पैर इत्यादि की सुंदरता और साफ सफाई का तो ख्याल रख लेता है लेकिन अपने कान जैसी चीज के प्रति लापरवाह हो जाता है। इसकी वजह से कई बार कान में दर्द होने की समस्या भी हो जाती है।
कान में दर्द गंदगी जमा होने, खुश्की, कान में बलगम इकट्ठा होने या कान में पानी चले जाने इत्यादि कारणों से हो सकता है। यदि आप भी कान दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. जैतून का तेल: कान दर्द की शिकायत होने पर जैतून का तेल रामबाण की तरह काम करता है। इसे कान में डालने से दर्द चला जाता है। ये कान दर्द के लिए एक अच्छी औषधि मानी जाती है। इससे कान का सूनपन तक ठीक हो जाता है।

2. केले के तने का रस: यदि आपको कान का दर्द बहुत ज्यादा हो रहा है तो केले के तने का रस राहत दे सकता है। केले के तने से रस निकाल कर कान में डालने से बहुत आराम मिलता है।

3. अजवाइन और सरसों का तेल: कान का दर्द जब भी हो तो अजवाइन और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर कान में डाल लें। इससे आपके कान का दर्द गायब हो जाएगा। यह नुस्खा बहुत कारगर होता है।

4. बेबी ऑइल: कान के दर्द में तुरंत राहत चाहिए तो बेबी ऑइल या ऑलिव को कान में डाल लें। दर्द में राहत मिलेगी।
5. प्याज: जब भी कान में अधिक दर्द हो और आपको डॉक्टर के पास जाने तक आराम चाहिए तो यह नुस्खा अपनाएं। एक प्याज को काट लें और उसे पतले साफ कपड़े में रख पोटली बना लें। अब इस पोटली को कान के ऊपर रख लें। इससे आपको आराम ही आराम मिलेगा।

6. लहसुन: प्याज की तरह लहसुन भी कान के दर्द को खत्म करने में काम आती है। इसके लिए आप लहसुन की दो कली लीजिए और उसे सरसों के तेल के साथ गर्म कर लें। अब इस तेल को कान में डालें। आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।
उम्मीद करते हैं कि आपको कान दर्द से छुटकारा पाने के यह उपाय पसंद आए होंगे। ध्यान रहे कि ये उपाय इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर बताए गए हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी कान रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इसके बाद ही इन उपायों को ट्राय करें।